मैट्रिक परीक्षा केंद्र का भी किया निरीक्षण

Published at :03 Mar 2016 2:35 AM (IST)
विज्ञापन
मैट्रिक परीक्षा केंद्र का भी किया निरीक्षण

घाटशिला : घाटशिला के अनुमंडलाधिकारी संतोष कुमार गर्ग ने बुधवार को राजकीयकृत बलदेवदास संतलाल बालिका उच्च विद्यालय मैट्रिक परीक्षा केंद्र का औचक निरीक्षण किया. श्री गर्ग केंद्र के सभी कमरों में गये. केंद्र पर परीक्षा शांति पूर्वक चल रही थी. बुधवार को मैट्रिक हिंदी विषय की परीक्षा थी. स्कूल की प्रभारी प्रध्यानाध्यापिका सह केंद्राधीक्षक अंजना […]

विज्ञापन

घाटशिला : घाटशिला के अनुमंडलाधिकारी संतोष कुमार गर्ग ने बुधवार को राजकीयकृत बलदेवदास संतलाल बालिका उच्च विद्यालय मैट्रिक परीक्षा केंद्र का औचक निरीक्षण किया. श्री गर्ग केंद्र के सभी कमरों में गये.

केंद्र पर परीक्षा शांति पूर्वक चल रही थी.
बुधवार को मैट्रिक हिंदी विषय की परीक्षा थी. स्कूल की प्रभारी प्रध्यानाध्यापिका सह केंद्राधीक्षक अंजना दत्ता ने एसडीओ को बताया कि 343 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी. केंद्र पर 348 परीक्षार्थियों को मैट्रिक की परीक्षा में भाग लेना था. मगर केंद्र पर पांच परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे इस केंद्र पर बिना पुलिस बल के ही मैट्रिक की परीक्षा समाप्त हुई. केंद्र पर तो पुलिस नहीं रहती थी. मगर बीच-बीच में गश्ती दल केंद्र पर आकर जायजा लेकर चली जाती थी. केंद्र पर बिना पुलिस बल की मौजूदगी में शांति पूर्वक परीक्षा संपन्न हुई.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola