वीसी से शिक्षकों की कमी दूर करने की मांग

घाटशिला : घाटशिला कॉलेज के विश्वविद्यालय प्रतिनिधि मोहन लाल टुडू के नेतृत्व में छात्रों ने गुरुवार को प्राचार्य के माध्यम से कोल्हान विश्वविद्यालय के कुलपति के नाम ज्ञापन सौंप कर विषय बार शिक्षकों की कमी दूर करने की मांग की है. ज्ञापन में कहा गया है कि कॉलेज में नियमित पढ़ाई सभी विषयों में शिक्षकों […]
घाटशिला : घाटशिला कॉलेज के विश्वविद्यालय प्रतिनिधि मोहन लाल टुडू के नेतृत्व में छात्रों ने गुरुवार को प्राचार्य के माध्यम से कोल्हान विश्वविद्यालय के कुलपति के नाम ज्ञापन सौंप कर विषय बार शिक्षकों की कमी दूर करने की मांग की है. ज्ञापन में कहा गया है कि कॉलेज में नियमित पढ़ाई सभी विषयों में शिक्षकों की कमी के कारण नहीं हो पा रही है.
इसमें डिग्री पार्ट वन से पीजी पार्ट टू तक की कक्षाएं शामिल हैं. इससे विद्यार्थियों को कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है. विद्यार्थी कॉलेज में आकर केवल उपस्थिति दर्ज कराते हैं. छात्रों ने कॉलेज में शिक्षकों की कमी यथा शीघ्र पूरा करने की मांग की है. ज्ञापन में श्याम हेंब्रम, शंकर बेहरा, माया नमाता शामिल थे. ज्ञापन की प्रतिलिपि राज्यपाल और मुख्यमंत्री को प्रेषित की गयी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




