खुदाई में मिली सुरंग, उमड़ी भीड़
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :05 Feb 2016 6:45 AM (IST)
विज्ञापन

घाटशिला : घाटशिला के जिला परिषद डाक बंगला परिसर में मार्केट कॉम्प्लेक्स के निर्माण के लिए हो रही खुदाई में गुरुवार को एक सुरंग मिलने से यहां सनसनी फैल गयी. सुरंग की खबर जंगल की आग की तरह फैली और इसे देखने के लिए लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी. तीन फूट/ दो फूट की इस […]
विज्ञापन
घाटशिला : घाटशिला के जिला परिषद डाक बंगला परिसर में मार्केट कॉम्प्लेक्स के निर्माण के लिए हो रही खुदाई में गुरुवार को एक सुरंग मिलने से यहां सनसनी फैल गयी. सुरंग की खबर जंगल की आग की तरह फैली और इसे देखने के लिए लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी.
तीन फूट/ दो फूट की इस सुरंग के बारे में चर्चाओं का बाजार गर्म हो गया. कोई इसे अंगरेजी काल का कह रहा है, तो कोई महाभारत काल का. कोई यह भी कह रहा है कि यह सुरंग नहीं वर्षों पूर्व बनाया गया नाला है. खबर पाकर विधायक लक्ष्मण टुडू और अनुमंडलाधिकारी संतोष कुमार गर्ग भी पहुंचे. विधायक ने कहा कि यह सुरंग घाटशिला की धरोहर है.
होगी जांच: विधायक
विधायक लक्ष्मण टुडू ने कहा कि सुरंग की जांच करायी जायेगी. जांच में जो भी मामला आयेगा, उसी के मुताबिक काम होगा. उन्होंने कहा कि मार्क्रेट कॉम्प्लेक्स का निर्माण काम नहीं रूकना चाहिए. यह विकास का काम है, मगर इसी बीच जांच भी होनी चाहिए.
सुरंग की जांच होगी: एसडीओ
एसडीओ संतोष कुमार गर्ग ने कहा कि घाटशिला के आसपास के क्षेत्रों में कई बंकर और सुरंग हैं. यह मामला संदिग्ध है. इसकी जांच करायी जायेगी.
पुरातत्व विभाग मामले की जांच करे : प्रसाद
केदारनाथ बद्रीनाथ यात्री समिति के अध्यक्ष बीरेंद्र प्रसाद को सुरंग को जानकारी मिली, तो वे समिति के सचिव भुनेश्वर तिवारी के साथ डाक बंगला पहुंचे. उन्होंने सुरंग देखी. श्री प्रसाद ने कहा कि सुरंग के विषय में दंत कथा है कि यहां पांच पांडव अज्ञातवास के दौरान ठहरे थे. उसी समय की यह सुरंग है. मामले की जांच पुरातत्व विभाग करे. जब तक सुरंग की जांच नहीं होती, तब तक कॉम्प्लेक्स का काम बंद रहे. उन्होंने इस मसले पर एसडीओ और सीओ से कार्रवाई की मांग की.
1962 की है सुरंग : ग्राम प्रधान
सांढ़पुरा के ग्राम प्रधान मो आलम ने कहा कि यहां 1962 से ही कई सुरंगें हैं. उन्होंने कहा कि शौचालय से सुरंग का कोई लेना देना नहीं है. मऊभंडार क्षेत्र में कई सुरगें मिली थीं, उन्हें बंद करायी गयी. यहां अंग्रेजी शासन काल
में गेस्ट हाउस था.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




