गुड़ाबांदा: बाइक समेत सीडी में गिरा युवक, मौत

Published at :04 Feb 2016 6:26 AM (IST)
विज्ञापन
गुड़ाबांदा: बाइक समेत सीडी में गिरा युवक, मौत

गुड़ाबांदा : गुड़ाबांदा थाना क्षेत्र के मुढ़ाठाकुरा गांव के बचामचाटी टोला के पास एसएमपी दांयी नहर की सीडी में बाइक समेत गिर जाने से मुनीडुगरी के अनिल मांडी (27) की मौत हो गयी. घटना 2 फरवरी की शाम की बतायी जाती है. आशंका है कि बाइक अनियंत्रित होकर सीडी में जा गिरी. बुधवार को ग्रामीणों […]

विज्ञापन

गुड़ाबांदा : गुड़ाबांदा थाना क्षेत्र के मुढ़ाठाकुरा गांव के बचामचाटी टोला के पास एसएमपी दांयी नहर की सीडी में बाइक समेत गिर जाने से मुनीडुगरी के अनिल मांडी (27) की मौत हो गयी. घटना 2 फरवरी की शाम की बतायी जाती है. आशंका है कि बाइक अनियंत्रित होकर सीडी में जा गिरी. बुधवार को ग्रामीणों ने सीडी में बाइक के नीचे अनिल मांडी के शव को देखा. सूचना पाकर पुलिस पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्ट मार्टम के लिए घाटशिला भेजा.

मृतक की पत्नी बासंती मांडी ने बताया कि उसके पति दो फरवरी की सुबह बाइक नंबर जेएच 05 आर- 0746 से हीरो होंडा स्पेलेंडर मुढ़ाठाकुरा जाने के लिए निकले थे. परंतु रात तो घर नहीं लौटे. सुबह में उसे सूचना मिली कि उसके पति की बाइक सीडी में गिर गयी है और शव बाइक से दबा है. सूचना पाकर वह अपने बच्चों और परिजनों के साथ घटनास्थल पहुंची.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola