चाकुलिया : युवक के पिटाई से ग्रामीणों में आक्रोश

चाकुलिया : चाकुलिया प्रखंड की चंदनपुर पंचायत के चंदनपुर गांव स्थित सुवर्णरेखा नदी स्थित बालू घाट ठेका कंपनी के कुछ कर्मियों द्वारा एक फरवरी की शाम खडि़काशोल गांव निवासी सूरज मुंडा को पकड़ कर पिटाई कर दी गयी. इस संबंध में सूरज मुंडा ने तीन व्यक्तियों के नाम श्यामसुंदरपुर और चंदनपुर के मुखिया को ज्ञापन […]
चाकुलिया : चाकुलिया प्रखंड की चंदनपुर पंचायत के चंदनपुर गांव स्थित सुवर्णरेखा नदी स्थित बालू घाट ठेका कंपनी के कुछ कर्मियों द्वारा एक फरवरी की शाम खडि़काशोल गांव निवासी सूरज मुंडा को पकड़ कर पिटाई कर दी गयी. इस संबंध में सूरज मुंडा ने तीन व्यक्तियों के नाम श्यामसुंदरपुर और चंदनपुर के मुखिया को ज्ञापन सौंप कर कार्रवाई करने की मांग की है.
ज्ञापन में कहा है कि तीन व्यक्तियों द्वारा बालू का चलान दिखाने की मांग करते हुए उसकी पिटाई की गयी. जबकि बालू घाट से उसका किसी प्रकार का लेना देना नहीं है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




