तीन थाने गये, प्राथमिकी दर्ज नहीं

घाटशिला : घाटशिला के आकाशदीप होटल में ठहरे एक एनजीओ के साहिल सिंह ने नरवा होते हुए जमशेदपुर जाने के क्रम में दो जनवरी को मारुति डिजायर स्वीफ्ट कार को हायर कर लिया. इस मामले में कार मालिक मिंटू गोराई तीन थानों में गया, मगर तीनों थाना में से किसी भी थाने में प्राथमिकी दर्ज […]
घाटशिला : घाटशिला के आकाशदीप होटल में ठहरे एक एनजीओ के साहिल सिंह ने नरवा होते हुए जमशेदपुर जाने के क्रम में दो जनवरी को मारुति डिजायर स्वीफ्ट कार को हायर कर लिया. इस मामले में कार मालिक मिंटू गोराई तीन थानों में गया, मगर तीनों थाना में से किसी भी थाने में प्राथमिकी दर्ज नहीं हुई. पहले वह घाटशिला थाना आया. यहां एसआइ विमल सिंह को आवेदन दिया. विमल सिंह ने एसडीपीओ संजीव कुमार बेसरा से दूरभाष पर बात की.
इसके बाद इंस्पेक्टर बंसत हेस्सा के पास गये. बसंत हेस्सा से बातचीत करने के बाद उसे जादूगोड़ा थाना जाने को कहा गया. वह जादूगोड़ा गया. उससे जादूगोड़ा थाना प्रभारी ने कहा कि जहां से चालक बरामद हुआ. वहीं पर प्राथमिकी दर्ज होगी. वह बिष्टुपुर थाना गया. यहां कहा गया कि कार घाटशिला से हायर किया गया है, इसलिए प्राथमिकी वहीं दर्ज होगी. वह वापस लौट आया है. जादूगोड़ा थाना प्रभारी का कहना है कि चार फरवरी तक घाटशिला थानेदार से बात कर ली जायेगी. उसकी प्राथमिकी घाटशिला थाना में दर्ज होगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




