लड़की संग ग्रामीण पहुंचे थाना

Published at :03 Feb 2016 6:43 AM (IST)
विज्ञापन
लड़की संग ग्रामीण पहुंचे थाना

घाटशिला : घाटशिला थाना क्षेत्र के कानीमहुली गांव निवासी बरियाड़ किस्कू की पुत्री फूलमनी किस्कू की शादी नारायण हेंब्रम के पुत्र फागू हेंब्रम से हुई थी. दोनों के बीच पहले प्रेम विवाह हुआ. इसके बाद सामाजिक रीति रिवाज से शादी हुई. शादी के कुछ दिन बाद फागू हेंब्रम और उसके घर वालों ने मिल कर […]

विज्ञापन

घाटशिला : घाटशिला थाना क्षेत्र के कानीमहुली गांव निवासी बरियाड़ किस्कू की पुत्री फूलमनी किस्कू की शादी नारायण हेंब्रम के पुत्र फागू हेंब्रम से हुई थी. दोनों के बीच पहले प्रेम विवाह हुआ. इसके बाद सामाजिक रीति रिवाज से शादी हुई. शादी के कुछ दिन बाद फागू हेंब्रम और उसके घर वालों ने मिल कर फूलमनी को प्रताड़ित करना शुरू किया.

इसके बाद से पति घर से फरार हो गया. इस मामले को लेकर फूलमनी के पिता ने गांव में बैठक बुलायी थी. बैठक में फागू के पिता नारायण हेंब्रम ने 15 दिन के अंदर पुत्र को गांव में उपस्थित करने का वादा किया था. इस मामले की शिकायत 21 मई 2015 को थाना में आवेदन देकर की गयी थी. इस शिकायत के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं हुई. इधर, 28 जनवरी को छाकू लाल हेंब्रम को जान से मारने के लिए नारायण हेंब्रम, लक्ष्मण हेंब्रम, गुरू चरण हेंब्रम, छोटा नारायण हेंब्रम और रमेश हेंब्रम ने मिल कर छाकू लाल हेंब्रम का घर चारों तरफ से घेर लिया और उसे घर में बंद कर दिया.

छाकू घर में चुपचाप बैठा था. बाद में चौकीदार को बुलाया गया. जब दोनों का गांव में भेंट होती है तो जान से मारने की धमकी दी जाती है. इससे ग्रामीण भयभीत हैं. शिकायत लेकर ग्रामीणों के नेतृत्व में फूलमनी थाना पहुंची. पुलिस ने लिखित आवेदन लिया व मामला दर्ज करने का आश्वासन दिया. आवेदन में अजय, सुबोध, गोरा हांसदा, गुटुल सबर, नदन बेसरा, रवि सबर समेत 69 ग्रामीणों के हस्ताक्षर हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola