कृषि क्षेत्र में भी युवा ध्यान दें: टुडू

Published at :02 Feb 2016 6:31 AM (IST)
विज्ञापन
कृषि क्षेत्र में भी युवा ध्यान दें: टुडू

घाटशिला : घाटशिला प्रखंड की कालचिती पंचायत के बुरूडीह में एनबीएससी के तत्वावधान में आयोजित तीन दिवसीय फुटबॉल प्रतियोगिता सह सांस्कृतिक कार्यक्रम के समापन के मौके पर सोमवार को बतौर मुख्य अतिथि के रूप में विधायक लक्ष्मण टुडू ने भाग लिया. श्री टुडू ने युवाओं से अपील की कि खेलकूद के साथ-साथ वे कृषि क्षेत्र […]

विज्ञापन

घाटशिला : घाटशिला प्रखंड की कालचिती पंचायत के बुरूडीह में एनबीएससी के तत्वावधान में आयोजित तीन दिवसीय फुटबॉल प्रतियोगिता सह सांस्कृतिक कार्यक्रम के समापन के मौके पर सोमवार को बतौर मुख्य अतिथि के रूप में विधायक लक्ष्मण टुडू ने भाग लिया. श्री टुडू ने युवाओं से अपील की कि खेलकूद के साथ-साथ वे कृषि क्षेत्र पर ध्यान दें. इससे झारखंड की दशा और दिशा बदल जायेगी. केंद्र और राज्य में भाजपा की सरकार है.

सरकार कृषि के क्षेत्र में हर संभव पहल करेगी. श्री टुडू ने खेलकूद और सांस्कृतिक कार्यक्रम में बेहतर प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को पुरस्कृत किया. इस मौके पर रवि बेसरा, सुकलाल मुर्मू, परितोष मुर्मू, श्याम सोरेन, सिंगराय हेंब्रम, विकास बेसरा, देबू मुर्मू, सुनाराम मुर्मू, बाबूलाल मुर्मू, शांखो मुर्मू, धरये मुर्मू, देवन बेसरा, विक्रम मुर्मू, संजय मार्डी समेत कई लोग उपस्थित थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola