मुसाबनी: अनियमित जलापूर्ति से परेशान ग्रामीण पहुंचे थाना

मुसाबनी : सोमवार को मुसाबनी टाउनशिप में अनियमित जलापूर्ति से परेशान महिला-पुरुषों ने उत्तरी बादिया पंचायत के मुखिया गौरी शंकर कुदादा के नेतृत्व में मुसाबनी थाना पहुंच कर थाना प्रभारी को ज्ञापन सौंपा. ज्ञापन में कहा गया है कि मुसाबनी टाउनशीप में उत्तरी, पश्चिमी बादिया, पूर्वी, पश्चिमी मुसाबनी समेत चार पंचायत हैं. एचसीएल द्वारा जलापूर्ति […]
मुसाबनी : सोमवार को मुसाबनी टाउनशिप में अनियमित जलापूर्ति से परेशान महिला-पुरुषों ने उत्तरी बादिया पंचायत के मुखिया गौरी शंकर कुदादा के नेतृत्व में मुसाबनी थाना पहुंच कर थाना प्रभारी को ज्ञापन सौंपा. ज्ञापन में कहा गया है कि मुसाबनी टाउनशीप में उत्तरी, पश्चिमी बादिया, पूर्वी, पश्चिमी मुसाबनी समेत चार पंचायत हैं. एचसीएल द्वारा जलापूर्ति बंद किये जाने से लोग पानी की समस्या से परेशान हैं. एटीएफ में पिछले कई दिनों से पानी की आपूर्ति नहीं हो रही है.
इसके कारण एटीएफ के निवासी जल संकट झेल रहे हैं. आवेदन में टाउनशिप में जलापूर्ति करने वाली संस्था मुस्को पर भी आरोप लगाये गये हैं. आवेदन में लोगों ने मुस्को की सेवा पर असंतोष प्रकट किया है तथा विधि व्यवस्था खराब होने की आशंका व्यक्त की है. आवेदन में एचसीएल-आइसीसी, यूसिल या पेयजल एवं स्वच्छता विभाग से टाउनशिप में जलापूर्ति व्यवस्था शुरू करने की मांग की है. आवेदन में मुखिया झरना मुंडा, प्राण सोरेन के अलावे एटीएफ के करीब पांच दर्जन महिला-पुरुष के हस्ताक्षर है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




