पति व सास पर मामला दर्ज, गिरफ्तार
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :01 Feb 2016 5:57 AM (IST)
विज्ञापन

बहरागोड़ा : बड़शोल थाना क्षेत्र के जगन्नाथपुर के कंचन दत्ता की पत्नी पिउ दत्ता की 30 जनवरी को घर में हुई संदिग्ध मौत के मामले मेंं मृतका के पिता लालटू दे के बयान पर पति कंचन दत्ता और सास कल्याणी दत्ता के खिलाफ दहेज हत्या का मामला दर्ज हुआ है. पुलिस ने कांड संख्या 9/16 […]
विज्ञापन
बहरागोड़ा : बड़शोल थाना क्षेत्र के जगन्नाथपुर के कंचन दत्ता की पत्नी पिउ दत्ता की 30 जनवरी को घर में हुई संदिग्ध मौत के मामले मेंं मृतका के पिता लालटू दे के बयान पर पति कंचन दत्ता और सास कल्याणी दत्ता के खिलाफ दहेज हत्या का मामला दर्ज हुआ है.
पुलिस ने कांड संख्या 9/16 भादवि की धारा 498(ए), 304 बी और 34 के तहत मामला दर्ज कर पति और सास को गिरफ्तार कर लिया है. वहीं लाश को कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. जानकारी हो कि 30 जनवरी को पिउ दत्ता की मौत घर में ही हो गयी थी. उसके पति का कहना था कि उसने फांसी लगायी है.
वहीं घाटशिला के काशिदा निवासी मृतका के पिता लालटू दे ने हत्या करने का आरोप लगाया था. दर्ज प्राथमिकी में लालटू दे ने कहा कि पति कंचन दत्ता और सास कल्याण दत्ता उनकी बेटी को प्रताड़ित करते थे. इसके पूर्व भी गला दबा कर उसकी हत्या का प्रयास किया गया था. कहा गया है कि पति और सास ने उनकी बेटी की गला दबा कर हत्या कर दी और मामले को आत्महत्या का रंग देने का प्रयास किया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




