विद्युत, पेयजल व सड़क की समस्या दूर करेगी कांग्रेस : विजय खां

Published at :01 Feb 2016 5:55 AM (IST)
विज्ञापन
विद्युत, पेयजल व सड़क की समस्या दूर करेगी कांग्रेस : विजय खां

गालूडीह : गालूडीह आंचलिक मैदान में आंचलिक कल्चरल एसोसिएशन के तत्वावधान में 31 जनवरी से नॉक आउट टी-10 क्रिकेट प्रतियोगिता शुरू हो गयी.रविवार को विधायक लक्ष्मण टुडू, जिप संख्या 15 और 17 की जिप सदस्य तुलसी वाला मुर्मू, पूर्णिमा कर्मकार, उप प्रमुख श्रवण अग्रवाल, मुखिया सुभाष सिंह ने संयुक्त रूप से झंडोत्तोलन कर, बैलून उड़ा […]

विज्ञापन

गालूडीह : गालूडीह आंचलिक मैदान में आंचलिक कल्चरल एसोसिएशन के तत्वावधान में 31 जनवरी से नॉक आउट टी-10 क्रिकेट प्रतियोगिता शुरू हो गयी.रविवार को विधायक लक्ष्मण टुडू, जिप संख्या 15 और 17 की जिप सदस्य तुलसी वाला मुर्मू, पूर्णिमा कर्मकार, उप प्रमुख श्रवण अग्रवाल, मुखिया सुभाष सिंह ने संयुक्त रूप से झंडोत्तोलन कर, बैलून उड़ा कर और खिलाडि़यों से परिचय प्राप्त कर मैच का उद्घाटन किया.मौके पर विधायक ने कहा कि खेल भाईचारा बढ़ाता है.

आंचलिक कमेटी ने खिलाडि़यो को मंच दिया है. यह सराहनीय है. प्रति वर्ष यहां इस तरह की प्रतियोगिता से ग्रामीण अंचल के खिलाडि़यों को अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर मिलता है. उद्घाटन समारोह में आंचलिक कमेटी के निरंजन मंडल, सचिव रवींद्र नाथ महतो, डॉ सपन महतो, डॉ उत्तम राय, डॉ आरएल शर्मा, विद्युत बनर्जी, दुर्गा मुर्मू, पूर्व जिप सदस्य राजू कर्मकार, पंकज दलाई, परीक्षित दत्ता, मानस महतो, गौतम मंडल, विश्वजीत पातर, राजू राजवाड़, देव प्रसाद मंडल,भाजपा नेता विश्वजीत पांडा, असीत महतो, चंदन गिरी, दीपू शर्मा आदि उपस्थित थे.

जोड़सा की टीम ने जीता उद्घाटन मैच
उद्घाटन मैच आर बूल जोड़सा और केकेएम घाटशिला टीम के बीच खेला गया. इस मैच में जोड़सा की टीम ने निर्धारित दस ओवर में दो विकट पर 125 रन बनायी. जबावी पारी खेलने उतरी घाटशिला की टीम ने नौ ओवर में 27 रन बनाकर ऑल आउट हो गयी. जोड़सा की टीम ने उद्घाटन मैच जीत लिया. इसी मैदान में दूसरे हॉप में सुकलाड़ा क्रिकेट क्लब और लवर ब्यॉज गालूडीह टीम के बीच मैच खेला गया. मैच के अंपायर थे वैद्यनाथ और प्रसन्नजीत दत्ता, स्कोरर थे सोमनाथ साधु.मैच देखने अनेक लोग जुटे थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola