निकल प्लांट बैठायेगा आइसीसी : बलमुचु

घाटशिला : राज्य सभा सांसद प्रदीप कुमार बलमुचु ने रविवार को बताया कि आइसीसी मऊभंडार में निकल रिकवरी प्लांट बैठायेगा. उन्होंने बताया कि पिछले दिनों कोलकाता में एचसीएल/आइसीसी के अध्यक्ष सह प्रबंध निदेशक केडी दिवान के साथ हुई बातचीत में इसका खुलासा हुआ था. वे राजस्टेट में एक समारोह में भाग लेने गये थे. इसी […]
घाटशिला : राज्य सभा सांसद प्रदीप कुमार बलमुचु ने रविवार को बताया कि आइसीसी मऊभंडार में निकल रिकवरी प्लांट बैठायेगा. उन्होंने बताया कि पिछले दिनों कोलकाता में एचसीएल/आइसीसी के अध्यक्ष सह प्रबंध निदेशक केडी दिवान के साथ हुई बातचीत में इसका खुलासा हुआ था. वे राजस्टेट में एक समारोह में भाग लेने गये थे.
इसी दौरान श्री बलमुचु ने सीएमडी श्री दिवान से मोबाइल पर बात की. सीएमडी ने उन्हें बताया कि प्लांट बैठाने में 17 करोड़ की लागत आयेगी. अपै्रैल माह तक प्लांट बैठ जायेगा. श्री बलमुचु ने कहा कि गुजरात में आइसीसी ने एक कारखाना लिया है. यह कारखाना भी जल्द शुरू होगा. उन्होंने कहा कि इस प्लांट के बैठने से वेस्टेज चीजों का उपयोग होगा. इससे कंपनी को लाभ होगा और उत्पादन भी बढ़ेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




