दो बाइक में सीधी टक्कर, दो जख्मी

Published at :31 Jan 2016 6:08 AM (IST)
विज्ञापन
दो बाइक में सीधी टक्कर, दो जख्मी

डुमरिया : डुमरिया-भालुकपातड़ा मुख्य सड़क पर शनिवार की दोपहर दो बाइक की सीधी टक्कर होने से दोनों बाइक चालक दिकु मुर्मू (21) और अर्जुन मुर्मू (26) गंभीर रूप से घायल हो गये. दोनों को इलाज के लिए सीएचसी लाया गया. डॉ विनय भूषण तिवारी ने दोनों का इलाज किया. बताया जाता है कि दिकु मुर्मू […]

विज्ञापन

डुमरिया : डुमरिया-भालुकपातड़ा मुख्य सड़क पर शनिवार की दोपहर दो बाइक की सीधी टक्कर होने से दोनों बाइक चालक दिकु मुर्मू (21) और अर्जुन मुर्मू (26) गंभीर रूप से घायल हो गये. दोनों को इलाज के लिए सीएचसी लाया गया. डॉ विनय भूषण तिवारी ने दोनों का इलाज किया. बताया जाता है कि दिकु मुर्मू अपनी नयी होंडा बाइक से (बिना नंबर वाला) अपने चाचा और चाची को लेकर अपने घर ओड़िशा के बीजाटोला गांव जा रहा था,

जबकि अर्जुन मुर्मू अपनी बाइक पैशन प्रो ( जेएच 05 बीसी 1388) से अपने घर बागजाता जा रहा था. इसी बीच दोनों की सीधी टक्कर हो गयी. अर्जुन मुर्मू को दाहिने पैर में बाइक की फूट स्टेप से गहरी चोट आयी है. वहीं दिकु मुर्मू को सिर में चोट लगी है. पुलिस दोनों बाइक को जब्त कर थाना ले आयी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola