कुर्की के भय से मारपीट के आरोपी का सरेंडर

घाटशिला : घाटशिला के अपर मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी शत्रुंजय कुमार सिंह की अदालत में शनिवार को राजस्टेट में दो पक्षों में वर्ष 2015 में हुई मारपीट करने के आरोपी शेख गुलजार ने आत्मसमर्पण कर दिया. उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया. विदित हो कि आरोपी की गिरफ्तारी के लिए कोर्ट परिसर में पुलिस […]
घाटशिला : घाटशिला के अपर मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी शत्रुंजय कुमार सिंह की अदालत में शनिवार को राजस्टेट में दो पक्षों में वर्ष 2015 में हुई मारपीट करने के आरोपी शेख गुलजार ने आत्मसमर्पण कर दिया. उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया. विदित हो कि आरोपी की गिरफ्तारी के लिए कोर्ट परिसर में पुलिस तैनात थी. थाना प्रभारी वीर सिंह मुंडा ने बताया कि आरोपी पिछले चार माह से फरार था.
उसकी गिरफ्तारी नहीं हो रही थी और वह कोर्ट में आत्मसमर्पण नहीं किया, तो कोर्ट से घर की कुर्की जब्ती का आदेश लिया गया. कुर्की का आदेश मिलते ही शनिवार को पुलिस उसके घर पहुंची और कुर्की करने लगी. वह कुर्की के भय से कोर्ट में चुपके से आत्मसमर्पण कर दिया. आरोपी के आत्मसमर्पण करने के बाद पुलिस कोर्ट पहुंची. उसके विरुद्ध भादवि की धारा 147, 148, 149, 323, 341, 307, 504 समेत अन्य धाराओं के तहत मामला दर्ज है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




