सड़क के दलालों पर लगेगी रोक

Published at :30 Jan 2016 8:46 AM (IST)
विज्ञापन
सड़क के दलालों पर लगेगी रोक

बहरागोड़ा : घाटशिला के एसडीओ संतोष कुमार गर्ग ने शुक्रवार को बहरागोड़ा स्थित वाणिज्यकर विभाग के चेकपोस्ट का औचक निरीक्षण किया. उन्होंने चेकपोस्ट के प्रभारी अरूप गौरव से राजस्व से संबंधित जानकारी ली. एसडीओ ने बताया कि उन्हें जानकारी मिली है कि चेकपोस्ट के पास दलालों द्वारा हुड़दंग मचाया जाता है. बाइपास सड़क से दलालों […]

विज्ञापन
बहरागोड़ा : घाटशिला के एसडीओ संतोष कुमार गर्ग ने शुक्रवार को बहरागोड़ा स्थित वाणिज्यकर विभाग के चेकपोस्ट का औचक निरीक्षण किया. उन्होंने चेकपोस्ट के प्रभारी अरूप गौरव से राजस्व से संबंधित जानकारी ली. एसडीओ ने बताया कि उन्हें जानकारी मिली है कि चेकपोस्ट के पास दलालों द्वारा हुड़दंग मचाया जाता है.
बाइपास सड़क से दलालों द्वारा रात में 30-40 वाहनों को पार कराया जाता है. इससे राजस्व की क्षति हो रही है. इस पर कड़ाई से रोक लगाया जायेगा. उन्होंने एनएच 33 के किनारे स्थित कई ट्रांसपोर्ट एजेंसियों के कार्यालय में छापामारी की, लेकिन कुछ हाथ नहीं लगा. इसके बाद एसडीओ एनएच 33 से जाने वाली बाइपास सड़क का जायजा लिया. सड़क पर किसी वाहन के शीशे के टुकड़े मिले.
एसडीओ ने बताया कि 27 जनवरी की रात इस सड़क पर वाहन पार कराने के दौरान दो गुटों में झमेला हुआ था. उन्होंने राजस्व कर्मी कृष्णा मुंडा को निर्देश दिया कि ऐसी घटना हो, तो तुरंत सूचना दें. एसडीओ ने थाना प्रभारी चितरंजन मिश्रा से कहा कि बाइपास सड़क से रात में वाहन पार कराने वालों पर निगरानी रखें. वाहन पार कराने वालों की सूची बना कर उन्हें सौंपे, ताकि उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जा सके.
एसडीओ ने बताया कि बाइपास सड़क पर कारकट्टा गांव के पास जल्द ही एक बैरियर लगाया जायेगा. इसके बाद उन्होंने केशरदा स्थित पप्पू होटल में छापामारी की, मगर कुछ भी हाथ नहीं लगा.
मौके पर पुलिस निरीक्षक अरुण कुमार, सीओ जयवंती देवगम, चेकपोस्ट पदाधिकारी डॉ मनोज कुमार आदि उपस्थित थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola