ePaper

पूर्वी सिंहभूम में 50 परिवार की प्यास बुझाने वाली जलमीनार ने ले ली 70 साल की सालो हांसदा की जान

Updated at : 26 Mar 2024 7:34 PM (IST)
विज्ञापन
पूर्वी सिंहभूम में 50 परिवार की प्यास बुझाने वाली जलमीनार ने ले ली 70 साल की सालो हांसदा की जान

पूर्वी सिंहभूम के गुड़ाबांदा प्रखंड में जलमीनार ढहने से एक बुजुर्ग महिला की मौत हो गई. महिला का नाम सालो हांसदा है. अपने 7 साल के पोता के साथ गांव में रहती थी.

विज्ञापन

पूर्वी सिंहभूम जिले के गुड़ाबांदा प्रखंड में 50 परिवारों की प्यास बुझाने वाली जलमीनार ने एक बुजुर्ग महिला की जान ले ली. महिला की पहचान सालो हांसदा के रूप में हुई है. सालो हांसदा की उम्र करीब 70 वर्ष बताई गई है.

होली के दिन हुई दुखद घटना

गुड़ाबांदा प्रखंड के अंगारपाड़ा पंचायत की मंदा गांव में यह घटना होली के दिन मंगलवार (26 मार्च) को हुई. मध्याह्न 12 बजे अचानक जलमीनार गिर गई, जिसके नीचे महिला दब गई. घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गई. जिस वक्त यह हादसा हुआ, वह पानी लेने के लिए जलमीनार के पास गई थी.

पानी भरने के दौरान हुआ हादसा, दब गई सालो हांसदा

जब वह बर्तन में पानी भर रही थी, तभी जलमीनार ढहकर गिर गई और सालो हांसदा उसके नीचे दब गई. सालो हांसदा के पति मेघराई हांसदा तथा उसके बेटे दसमत हांसदा की पहले ही मौत हो चुकी है. सालो हांसदा के साथ 7 साल का पोता मेघराई हांसदा घर पर रह रहा था.

पंचायत निधि से हुआ था जलमीनार का निर्माण

जानकारी अनुसार, पूर्वी सिंहभूम में स्थित इस मंदा गांव में पंचायत निधि से कुछ साल पहले जलमीनार का निर्माण करवाया गया था. लोहे की जलमीनार में जंग लग चुकी थी. उसकी दो खूंटी पहले से टूट चुकी थी. उसकी मरम्मत नहीं करवाई गई थी. इसी जलमीनार से करीब 50 परिवारों की प्यास बुझती थी.

Also Read : पूर्वी सिंहभूम में सड़क हादसा, एक की मौत, दो की हालत गंभीर, होली पर घर लौटने के दौरान पेड़ से टकरा गयी थी बाइक

स्थानीय जनप्रतिनिधियों ए‍वं प्रशासन की वजह से गई जान : लोग बोले

श्यामपद टुडू, सकीला हेम्ब्रम, तोड़ो किस्कू, सुमिला सोरेन, पदमा लोचन बेरा व अन्य ने घटनास्थल पर जाकर शोक जताया. इन्होंने आरोप लगाया कि स्थानीय जनप्रतिनिधियों एवं प्रशासन की लापरवाही ने सालो हांसदा की जान ले ली. अगर समय पर टंकी की मरम्मत करवा दी गई होती, तो आज सालो की मौत नहीं होती.

Also Read : झारखंड के पूर्वी सिंहभूम में 12 बच्चों समेत 23 लोग फूड प्वाइजनिंग के शिकार, अस्पताल में चल रहा इलाज

विज्ञापन
Mithilesh Jha

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola