बैल, गाय और धान जल कर राख

घाटशिला : घाटशिला थाना क्षेत्र के कालचिती पंचायत के चापड़ी गांव निवासी धीरेंद्र नाथ गोराई के घर और दालान में आग लगने से बैल, गाय और कई क्विंटल धान जल कर राख हो गये. घटना 29-30 नवंबर की रात घटी. आग लगने के कारणों का पता नहीं चला है. आग लगी से लाखों की संपत्ति […]
घाटशिला : घाटशिला थाना क्षेत्र के कालचिती पंचायत के चापड़ी गांव निवासी धीरेंद्र नाथ गोराई के घर और दालान में आग लगने से बैल, गाय और कई क्विंटल धान जल कर राख हो गये.
घटना 29-30 नवंबर की रात घटी. आग लगने के कारणों का पता नहीं चला है. आग लगी से लाखों की संपत्ति जल कर राख हो गयी. श्री गोराई ने बताया कि अज्ञात लोगों द्वारा उनके घर में आग लगाने की लिखित शिकायत पुलिस से की है. उन्होंने कहा कि घर के पास ही शादी समारोह आयोजित हुआ था.
घर के सभी लोग खाकर सो रहे थे. लगभग दो बजे रात में आग की लपटें दिखायी पड़ी. ग्रामीणों की मदद से आग पर काबू पाया गया, लेकिन आग की चपेट में एक बैल, एक गाय और कई क्विंटल धान आ गये.
एक बछड़ा भी आग से झुलस गया है. उन्होंने कहा कि आग कैसे लगी, इसे बताने से इनकार किया. घटना स्थल से किरोसिन तेल की बदबू आ रही थी. आग लगने से 40 क्विंटल धान, एक साइकिल भी जल गयी. घटना की सूचना पाकर उप प्रमुख जगदीश भकत, मुखिया छतिस तिरिया, उप मुखिया विश्वनाथ गोराई वहां पहुंचे और जानकारी ली. पंचायत प्रतिनिधियों ने श्री गोराई से सीओ और थाना में इसकी शिकायत करने की अपील की.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




