एक घंटे की सांकेतिक हड़ताल छह दिसंबर को

मुसाबनी : सुरदा राजीव चौक में आइआरएल वर्कर्स कमेटी की ओर से गेट सभा की गयी. मजदूरों को संबोधित करते हुए कमेटी अध्यक्ष शमशेर खान ने कहा कि आइआरएल प्रबंधन मजदूरों को सरकार द्वारा निर्धारित न्यूनतम मजदूरी का भुगतान नहीं कर रहा है. उनके द्वारा एएलसी से लिखित शिकायत के बाद एएलसी ने आइआरएल प्रबंधन […]
मुसाबनी : सुरदा राजीव चौक में आइआरएल वर्कर्स कमेटी की ओर से गेट सभा की गयी. मजदूरों को संबोधित करते हुए कमेटी अध्यक्ष शमशेर खान ने कहा कि आइआरएल प्रबंधन मजदूरों को सरकार द्वारा निर्धारित न्यूनतम मजदूरी का भुगतान नहीं कर रहा है.
उनके द्वारा एएलसी से लिखित शिकायत के बाद एएलसी ने आइआरएल प्रबंधन को मजदूरों को न्यूनतम मजदूरी भुगतान करने का आदेश दिया है. प्रबंधन ने एएलसी को लिखित रूप से न्यूनतम मजदूरी देने की बात कही है. श्री खान ने कहा कि खदान के मजदूरों को अब तक वेतन पर्ची नहीं दी गयी है, यह साजिश है.
आइआरएल के मजदूरों के लिए नया वेतन समझौता जल्द करने व बकाये का भुगतान 1 अप्रैल 2013 से करने की मांग की. उन्होंने कहा कि कमेटी की ओर से मजदूरों की मांगों को लेकर 6 दिसंबर को सुबह की पाली में 1 घंटे की सांकेतिक हड़ताल की जायेगी.
सभी मजदूरों को शामिल होने का आह्वान किया. गेट सभा को डी सेंगर, वसुरूद्दीन ने भी संबोधित किया. मौके पर कमेटी के दुलाल टुडू, दीपू, सिंगराय किस्कू, गुरुदास मुमरू, गोवर्धन आदि उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




