12 बेरोजगार होंगे बहाल

Published at :24 Nov 2013 5:25 AM (IST)
विज्ञापन
12 बेरोजगार होंगे बहाल

मुसाबनी : शनिवार की सुबह बहाली के मुद्दे को लेकर बेनाशोल पंचायत की मुखिया सुकुरमनी हेंब्रम के नेतृत्व में ग्रामीणों ने सोहदा में आइसीएमपीएल (इंडियन कॉपर माइनिंग प्राइवेट लिमेटड) का गेट जाम किया. ग्रामीण सुबह पांच बजे से सोहदा में कंपनी के दोनों गेटों के समक्ष धरना पर बैठ गेट जाम कर दिया. जाम के […]

विज्ञापन

मुसाबनी : शनिवार की सुबह बहाली के मुद्दे को लेकर बेनाशोल पंचायत की मुखिया सुकुरमनी हेंब्रम के नेतृत्व में ग्रामीणों ने सोहदा में आइसीएमपीएल (इंडियन कॉपर माइनिंग प्राइवेट लिमेटड) का गेट जाम किया.

ग्रामीण सुबह पांच बजे से सोहदा में कंपनी के दोनों गेटों के समक्ष धरना पर बैठ गेट जाम कर दिया. जाम के कारण सुरदा फेज टू में सुबह की पाली में मजदूर काम पर नहीं जा सके. वहीं आवश्यक सेवाएं चालू रही. जाम कर रहे ग्रामीणों के अनुसार पूर्व में 12 ग्रामीण युवकों को बहाली पर बनी सहमति को लागू करने तथा बाहरी मजदूरों को पहचान कर उन्हें काम से हटाने की मांग कर रहे थे.

दोपहर में बीडीओ स्मृता कुमारी की अध्यक्षता में वार्ता हुई. वार्ता में सूची में शामिल 12 बेरोजगारों को प्राथमिकता के आधार पर बहाली करने, अकुशल मजदूरों की बहाली मुखिया तथा ग्राम प्रधान की सहमति से करने एवं दो दिनों के अंदर बाहरी अकुशल मजदूरों की पहचान कर रिपोर्ट देने पर सहमति बनी, तब जाकर शाम में जाम हटा. इसके बाद बी शिफ्ट में मजदूर काम पर गये.

वार्ता में मुखिया सुकुरमनी हेंब्रम, उप मुखिया पिंकी देवी, टोला प्रधान सुना मुमरू, रानी सबरीन, आइसीसी के जीएम माइंस डीके चौधरी, श्री घटवार, आइआरएल के डीजीएम जीडी वाजपेयी, केसी त्रिपाठी, प्रदीप कुमार तथा सअनि एन खान आदि ग्रामीण उपस्थित थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola