पावड़ा में 11 हजार वोल्ट का तार गिरा, बचे लोग

घाटशिला : घाटशिला प्रखंड के पावड़ा गांव से सटे तालाब के पास से गुजरा 11 हजार वोल्ट का बिजली तार शनिवार को अचानक टूट कर गिर गया.तार गिरने से तालाब के आस पास की झांड़ियां झुलस गयी. जब तार गिरा. उस वक्त तालाब में कई लोग नहा रहे थे. ग्रामीणों ने भाग कर अपनी जान […]
घाटशिला : घाटशिला प्रखंड के पावड़ा गांव से सटे तालाब के पास से गुजरा 11 हजार वोल्ट का बिजली तार शनिवार को अचानक टूट कर गिर गया.तार गिरने से तालाब के आस पास की झांड़ियां झुलस गयी. जब तार गिरा. उस वक्त तालाब में कई लोग नहा रहे थे. ग्रामीणों ने भाग कर अपनी जान बचायी. इस हादसे से लोग तो बच गये, परंतु तालाब के मेढ़ की झांड़ियां झुलस गयी.
घटना के बाद वहां अनेक लोग पहुंचे और इसकी जानकारी बिजली विभाग को दी. ग्रामीणों ने बताया कि तालाब के पास से गुजरा बिजली तार कई माह से जजर्र हाल में हैं. इसकी सूचना बिजली विभाग को दी गयी थी. तार बदलने की भी मांग की गयी, परंतु विभाग ने ध्यान नहीं दिया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




