झारखंड से बंगाल जा रहे यात्रियों को रोका

Published at :18 Nov 2013 4:23 AM (IST)
विज्ञापन
झारखंड से बंगाल जा रहे यात्रियों को रोका

आलू के कारण बंगाल-झारखंड बॉर्डर पर तनाव दोनों राज्य की पुलिस पहुंची, तब हुआ मामला शांत गालूडीह : रविवार सुबह सात बजे बंगाल के सैकड़ों किसान सड़क पर उतर गये और दोनों राज्यों को जोड़ने वाली मुख्य सड़क को नरसिंहपुर-द्वारसिनी के पास जाम कर दिया. झारखंड से बंगाल जा रहे लोगों को प्रवेश नहीं करने […]

विज्ञापन

आलू के कारण बंगाल-झारखंड बॉर्डर पर तनाव

दोनों राज्य की पुलिस पहुंची, तब हुआ मामला शांत

गालूडीह : रविवार सुबह सात बजे बंगाल के सैकड़ों किसान सड़क पर उतर गये और दोनों राज्यों को जोड़ने वाली मुख्य सड़क को नरसिंहपुर-द्वारसिनी के पास जाम कर दिया. झारखंड से बंगाल जा रहे लोगों को प्रवेश नहीं करने दिया गया.

पश्चिम बंगाल सरकार द्वारा आलू राज्य से बाहर भेजने पर रोक लगाये जाने के बाद से झारखंड-बंगाल के सीमावर्ती गांवों में तनाव कायम हो गया है. झारखंड आ रहे आलू के बीज भी बंगाल पुलिस द्वारा जब्त कर लिये जाने पर स्थिति और बिगड़ गयी. प्रतिक्रिया में झारखंड के लोगों ने वहां से आनेवाली दूसरी सब्जियां जब्त कर ली.

वहां से आनेवाले किसानों को लौटाया जाने लगा. इसी तनाव के परिणाम स्वरूप बंगाल के लोगों ने झारखंड के वाहनों, ग्रामीणों, व्यापारियों, मजदूरों, यात्रियों को बंगाल में प्रवेश करने से रोका. इसके बाद सीमावर्ती गांवों के अनेक झारखंडी किसान और ग्रामीण भी वहां नारेबाजी करने लगे.

सूचना पाकर दोपहर एक बजे बांदवान के ओसी रजत चौधरी और गालूडीह के थाना प्रभारी योगेंद्र पासवान दलबल के साथ पहुंचे और दोनों राज्यों के किसानों को समझाया, तब जाकर मामला शांत हुआ. पुलिस ने फैसला सुनाया कि आज से कोई किसी को नहीं रोकेगा, अन्यथा पुलिस कार्रवाई करेगी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola