यूनियन के महासचिव के घर में लूटपाट

Published at :14 Nov 2013 3:55 AM (IST)
विज्ञापन
यूनियन के महासचिव के घर में लूटपाट

घाटशिला : मऊभंडार बाबू लाइन निवासी झारखंड कॉपर मजदूर यूनियन के महासचिव देवी प्रसाद मुखर्जी के घर से 11-12 नवंबर की रात अज्ञात तीन अपराधियों ने उनकी पत्नी रत्ना मुखर्जी की पिटाई कर सोने की चूड़ी और कान की बाली लूट ली. लूटेरे उनके आवास के पीछे की चहारदीवारी फांद कर घर में घुसे. इस […]

विज्ञापन

घाटशिला : मऊभंडार बाबू लाइन निवासी झारखंड कॉपर मजदूर यूनियन के महासचिव देवी प्रसाद मुखर्जी के घर से 11-12 नवंबर की रात अज्ञात तीन अपराधियों ने उनकी पत्नी रत्ना मुखर्जी की पिटाई कर सोने की चूड़ी और कान की बाली लूट ली. लूटेरे उनके आवास के पीछे की चहारदीवारी फांद कर घर में घुसे.

इस दौरान यूनियन नेता जिस कमरे में सोये थे, उसमें बाहर से कुंडी लगा दी. इसके बाद लूटेरे उनकी पत्नी के कमरे में घुसे और पत्नी के हाथ से सोने की चूड़ी और कान से कान की बाली खींच ली. रत्ना मुखर्जी ने बताया कि लूटेरे शर्ट से अपना मुंह ढके हुए थे.

उन्होंने शोर मचाने का प्रयास किया, तो उन्हें लोहे के सामान से दाहिने पांव में मार दिया. वह कमरे से बाहर निकल कर आंगन में चली गयीं और शोर मचाने लगी. उन्होंने पति को पुकारा, परंतु वे अंदर से बंद थे. लूट के बाद अपराधी बाहर के दरवाजे की कुंडी तोड़ कर फरार हो गये.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola