नक्सलियों ने कई जगह लगाये पोस्टर

गुड़ाबांदा : गुड़ाबांदा थाना क्षेत्र के हड़ियान और बारूणमुठी गांव के पास रात को नक्सलियों द्वारा कई स्थानों पर पोस्टरबाजी करने का समाचार है. सभी पोस्टर हस्त लिखित हैं और निवेदक के रूप में सीपीआइ माओवादी लिखा है. साटे गये पोस्टरों में कहा गया है कि पन्ना की खरीद बिक्री के समय 3/4 स्थानीय लोगों […]
गुड़ाबांदा : गुड़ाबांदा थाना क्षेत्र के हड़ियान और बारूणमुठी गांव के पास रात को नक्सलियों द्वारा कई स्थानों पर पोस्टरबाजी करने का समाचार है. सभी पोस्टर हस्त लिखित हैं और निवेदक के रूप में सीपीआइ माओवादी लिखा है. साटे गये पोस्टरों में कहा गया है कि पन्ना की खरीद बिक्री के समय 3/4 स्थानीय लोगों को गवाही रखें.
ग्रामीण जाली नोटों से सावधान रहें. कहा गया है कि ग्रामीण अपने पैसों को चीट फंड कंपनी में ना रखें. ग्रामीण नियंत्रित इलाके में ही पन्ना की खरीद बिक्री करें. मुढ़ाठाकुरा गांव के पास भी मोओवादियों ने बैनर लगा 5 नवंबर से 4 दिसंबर तक पन्ना की खुदाई बंद रखने का फरमान जारी किया था.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










