मुराल में बहा 62 लाख के चेकडैम का गार्डवाल

चाकुलिया : चाकुलिया के मुराल में 62 लाख की लागत से इसी वर्ष बने चेकडैम का गार्डवाल बह गया है. इसके कारण कई किसानों के खेत में कटाव हुआ है. फसल भी बर्बाद हो गयी है. किसानों में आक्रोश है. मुराल के किसान पंकज गिरी, काली पदो गिरी, भोगन मांडी और लंबोदर हांसदा ने बताया […]
चाकुलिया : चाकुलिया के मुराल में 62 लाख की लागत से इसी वर्ष बने चेकडैम का गार्डवाल बह गया है. इसके कारण कई किसानों के खेत में कटाव हुआ है. फसल भी बर्बाद हो गयी है. किसानों में आक्रोश है. मुराल के किसान पंकज गिरी, काली पदो गिरी, भोगन मांडी और लंबोदर हांसदा ने बताया कि चेकडैम के गार्डवाल का निर्माण घटिया स्तर का किया गया था.
निर्माण के समय ही ठेकेदार को चेतावनी दी गयी थी, परंतु किसी ने ध्यान नहीं दिया. भारी वर्षा के कारण चेकडैम का गार्डवाल बह गया और उनके खेत बर्बाद हो गये. खेत की मिट्टी का काफी कटाव हुआ. फसल भी बर्बाद हो गये. किसानों ने कहा कि इस चेकडैम का उच्च स्तरीय जांच हो. संबंधित ठेकेदार मुआवजा का भुगतान करे, वर्ना हम आंदोलन के लिए बाध्य होंगे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










