स्कूलों में मध्याह्न् भोजन योजना का निरीक्षण

मुसाबनी : गुरुवार को जेआरएम की टीम ने मुसाबनी प्रखंड के सरकारी स्कूलों में चल रहे मध्याह्न् भोजन योजना का निरीक्षण किया. टीम में पोषाहार विशेषज्ञ समेत कई क्षेत्र के विशेषज्ञ शामिल थे. टीम में नयी दिल्ली व हैदराबाद के विशेषज्ञ शामिल थे. टीम सबसे पहले माटीगोड़ा मवि पहुंची. स्कूल के एचएम राजेंद्र कुमार कर्ण […]
मुसाबनी : गुरुवार को जेआरएम की टीम ने मुसाबनी प्रखंड के सरकारी स्कूलों में चल रहे मध्याह्न् भोजन योजना का निरीक्षण किया. टीम में पोषाहार विशेषज्ञ समेत कई क्षेत्र के विशेषज्ञ शामिल थे. टीम में नयी दिल्ली व हैदराबाद के विशेषज्ञ शामिल थे. टीम सबसे पहले माटीगोड़ा मवि पहुंची.
स्कूल के एचएम राजेंद्र कुमार कर्ण से स्कूल में बनने वाले मिड डे मील की जानकारी ली. टीम के सदस्यों ने विशेष प्रकार के मशीनों से स्कूली बच्चों के वजन, ऊंचाई की जांच की टीम वेनाशोल मवि पहुंची. एचएम समरेंद्र नाथ पाल समेत शिक्षक–शिक्षिकाओं से मिड डे मील के संबंध में जानकारी ली.
टीम मुसाबनी नंबर मवि पहुंचे. एचएम प्रशांत कुमार घोष से मिडे डे मिल से संबंधित जानकारी ली. टीम औद्योगिक क्षेत्र मवि, टेटाबादिया मवि भी गयी और मिड डे मील का बारीकी से जांच की.
टीम ने प्रखंड के विद्यालयों में मिड डे मिल में सुधार के लिए कई सुझाव दिये. प्रत्येक विद्यार्थी को मिड डे मील में मिलने वाले पदाथोर्ं की मात्र को दीवार पर लिखने की बात भी कही. टीम के सदस्यों ने भोजन चख कर भी देखा. टीम के साथ बीइइओ लालकेश्वर ठाकुर भी थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










