माफिया कर रहे हैं साल वनों का सफाया

Published at :24 Oct 2013 4:43 AM (IST)
विज्ञापन
माफिया कर रहे हैं साल वनों का सफाया

– घाटशिला के सटे चाकुलिया वन क्षेत्र के साल वनों में धड़ल्ले से काटे जा रहे हैं साल के वृक्ष – वन विभाग की भूमिका संदेह के घेरे में घाटशिला : घाटशिला के झाड़बेड़ा से सटे चाकुलिया वन क्षेत्र के साल वनों में धालभूमगढ़ के चंद माफिया वन विभाग की सांठगांठ से दिन दहाड़े साल […]

विज्ञापन

घाटशिला के सटे चाकुलिया वन क्षेत्र के साल वनों में धड़ल्ले से काटे जा रहे हैं साल के वृक्ष

वन विभाग की भूमिका संदेह के घेरे में

घाटशिला : घाटशिला के झाड़बेड़ा से सटे चाकुलिया वन क्षेत्र के साल वनों में धालभूमगढ़ के चंद माफिया वन विभाग की सांठगांठ से दिन दहाड़े साल वनों का सफाया कर रहे हैं. काटे गये साल के रोलों को पश्चिम बंगाल के परिवहन अनुज्ञा पत्र पर अन्य शहरों में भेजा जा रहा है.

विगत दिनों झाड़बेड़ा वन सुरक्षा समिति के लोगों ने जंगल से करीब तीन हजार साल के रोलों को जब्त किया. इन रोलों की कीमत लाखों की है. लकड़ी काटने वाले भाग निकले. सूचना पाने के बावजूद भी वन विभाग के पदाधिकारी नहीं पहुंचे. कई दिनों बाद धालभूमगढ़ के वनपाल ने जाकर साल के 2700 रोलों को जब्त किया और समिति के जिम्मा पर दिया.

इतने भारी संख्या में साल के वृक्षों की कटाई को वन विभाग ने गंभीरता से नहीं लिया. ग्रामीणों की सक्रियता से इसका भंडाफोड़ हुआ. खबरों के मुताबिक इस इलाके में धालभूमगढ़ के कई लकड़ी माफिया साल वृक्षों को कटवा रहे हैं.

काटे गये रोलों को वन विभाग की सांठगांठ से पश्चिम बंगाल के परिवहन अनुज्ञा पत्र पर अन्य शहरों में भेजा जाता है. इस मसले पर धालभूमगढ़ के वनपाल ने कहा कि उन्होंने साल के 2700 रोलों को जब्त किया है. जंगल में वृक्ष काटने वाले 10 लोगों की पहचान की गयी है. इनके खिलाफ अपराध प्रतिवेदन समर्पित किया जायेगा.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola