100 बीघा खेत में सब्जी बरबाद

हर ओर दिख रहा बर्बादियों का मंजर, किसान तबाह बहरागोड़ा : बहरागोड़ा में सुवर्णरेखा नदी के किनारे बसे बामडोल के किसानों को फैलिन से भारी नुकसान हुआ है. नदी में आयी बाढ़ से करीब 100 बीघा खेत में खड़ी सब्जी की फसल बर्बाद हो गयी है. एक ओर जहां बैंगन तथा कुंदरी के पौधे खेत […]
हर ओर दिख रहा बर्बादियों का मंजर, किसान तबाह
बहरागोड़ा : बहरागोड़ा में सुवर्णरेखा नदी के किनारे बसे बामडोल के किसानों को फैलिन से भारी नुकसान हुआ है. नदी में आयी बाढ़ से करीब 100 बीघा खेत में खड़ी सब्जी की फसल बर्बाद हो गयी है. एक ओर जहां बैंगन तथा कुंदरी के पौधे खेत डूब जाने से सड़ गये. वहीं किसानों द्वारा तैयार चारे भी नष्ट हो गये.
स्थिति यह है कि अब चारा तैयार कर खेती करना संभव नहीं है. यहां के किसानों का कहना है कि इतनी बर्बादी के बाद भी किसी ने सुधि नहीं ली. सरकार के पास किसानों के लिए कोई नीति नहीं है. घर क्षतिग्रस्त होने से सरकार मुआवजा दे रही है, परंतु लाखों की फसल बर्बाद होने पर किसानों को किसी प्रकार का मुआवजा नहीं मिल रहा है. सरकार किसानों को आत्महत्या करने के लिए मजबूर कर रही है. विदित हो कि बामडोल प्रखंड का सब्जी उत्पादक क्षेत्र है.
यहां के किसान सुवर्णरेखा नदी के किनारे के खेतों में भारी मात्र में सब्जी की खेती करते हैं. इसके किसानों को आर्थिक आमदनी होती है. वहीं बाजार में सब्जी के भाव भी नियंत्रित रहते हैं, परंतु इस यहां के किसानों को भारी नुकसान उठाना पड़ा है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










