जख्मी गजराज के जख्मों से आने लगी बदबू

Published at :20 Oct 2013 5:16 AM (IST)
विज्ञापन
जख्मी गजराज के जख्मों से आने लगी बदबू

चाकुलिया : चाकुलिया के माचाडीहा के पास विगत नौ अक्तूबर को हुई दो गजराजों के बीच जंग में जख्मी गजराज के जख्मों से बदबू आने लगी है. जख्मी गजराज फिलहाल कांटाबनी जंगल के पास है. गांव के लोगों ने बताया कि गजराज की पीठ तथा शरीर पर जख्मों से बदबू आने लगी है. विदित हो […]

विज्ञापन

चाकुलिया : चाकुलिया के माचाडीहा के पास विगत नौ अक्तूबर को हुई दो गजराजों के बीच जंग में जख्मी गजराज के जख्मों से बदबू आने लगी है. जख्मी गजराज फिलहाल कांटाबनी जंगल के पास है. गांव के लोगों ने बताया कि गजराज की पीठ तथा शरीर पर जख्मों से बदबू आने लगी है.

विदित हो कि वन विभाग इस जख्मी गजराज पर नजर रखे हुए है, ताकि उसके दो दांत को काट ले जाये. कल डीएफओ भी इस हाथी को देखने चाकुलिया आये थे. उन्होंने विभाग के पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिया.

विदित हो कि यह जख्मी गजराज सुनसुनिया जंगल के पास कई दिनों तक था. उसने अपने जख्मों पर मिट्टी लगा लिया है. शनिवार को कांटाबनी के पास उक्त हाथी को देखा गया. ग्रामीणों के मुताबिक उसके जख्म गहरे होते जा रहे हैं. ग्रामीणों ने इसकी सूचना वन विभाग को भी दी है. वन विभाग हाथी की निगरानी में जुटा है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola