लाइटिंग द्वार हवा से गिरा

घाटशिला : घाटशिला में फैलिन का असर दिखने लगा है. शुक्रवार की रात में राजस्टेट सार्वजनिन दुर्गा पूजा पंडाल हवा से गिर गया. वहीं शनिवार को तेज हवा के कारण लालडीह भातृ संघ सार्वजनिन दुर्गा पूजा कमेटी का लाइटिंग द्वार गिर गया. इससे विद्युत सज्जा करने वाले को भारी नुकसान पहुंचा है. वहीं कमेटी को […]
घाटशिला : घाटशिला में फैलिन का असर दिखने लगा है. शुक्रवार की रात में राजस्टेट सार्वजनिन दुर्गा पूजा पंडाल हवा से गिर गया. वहीं शनिवार को तेज हवा के कारण लालडीह भातृ संघ सार्वजनिन दुर्गा पूजा कमेटी का लाइटिंग द्वार गिर गया. इससे विद्युत सज्जा करने वाले को भारी नुकसान पहुंचा है.
वहीं कमेटी को नुकसान का सामना करना पड़ा रहा है. कमेटी के सदस्यों ने बताया कि शनिवार को अचानक तेज हवा चली. इससे लालडीह रेलवे क्रॉर्सिग के पास बनाया गया लाइटिंग द्वार गिर गया.
लाइटिंग द्वार में जापानी एलक्ष्डी लाइट लगायी गयी थी. द्वार में लगायी कई एलक्ष्डी लाइट हवा के कारण टूट गयी. इससे विद्युत सज्जा करने वाले को नुकसान का सामना करना पड़ा है. लाइटिंग द्वार को दोबारा लगाने का काम शुरू है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










