गालूडीह : मोबाइल चोरों की जम कर धुनाई
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :21 Jul 2015 8:31 AM (IST)
विज्ञापन

गालूडीह : गालूडीह रेलवे स्टेशन के पास दो मोबाइल चोरों की ग्रामीणों ने सोमवार की शाम जम कर धुनाई कर दी. दोनों युवक जमशेदपुर के मकदमपुर के महफूज अंसारी और सुमन कुमार बताये जाते हैं. अप कुर्ला एक्सप्रेस में कई यात्रियों के मोबाइलों की चोरी कर युवक स्टेशन उतर कर भागने के प्रयास में थे. […]
विज्ञापन
गालूडीह : गालूडीह रेलवे स्टेशन के पास दो मोबाइल चोरों की ग्रामीणों ने सोमवार की शाम जम कर धुनाई कर दी. दोनों युवक जमशेदपुर के मकदमपुर के महफूज अंसारी और सुमन कुमार बताये जाते हैं.
अप कुर्ला एक्सप्रेस में कई यात्रियों के मोबाइलों की चोरी कर युवक स्टेशन उतर कर भागने के प्रयास में थे. ट्रेन स्टेशन पर रुकी थी, तब यात्रियों ने शोर मचाया. तो ग्रामीणों ने युवकों को खदेड़ कर पानी टंकी के पास पकड़ा और धुनाई की. युवकों को पकड़ कर स्टेशन लाया गया और इसकी सूचना रेल पुलिस को दी गयी. युवक रेल प्रशासन के कब्जे में हैं. दोनों के पास से चोरी के चार-पांच मोबाइल भी बरामद हुए हैं.बताया जाता है कि दोनों युवक ट्रेनों में मोबाइल चोरी करने वाले गिरोह के सदस्य हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




