केशरपुर के सबर मजदूर की मध्य प्रदेश में मौत
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :17 Jul 2015 2:39 AM (IST)
विज्ञापन

गालूडीह : गालूडीह थाना क्षेत्र की बाघुड़िया पंचायत के केशरपुर- गुड़ाझोर सबर बस्ती के आनंद सबर की मध्य प्रदेश में मौत होने की खबर है. मौत के कारणों का पता नहीं चला है. उसके साथ मध्य प्रदेश गये मजदूरों ने उसकी मौत की खबर थाना को दूरभाष पर दी. थाना प्रभारी कुलदीप राम ने मौत […]
विज्ञापन
गालूडीह : गालूडीह थाना क्षेत्र की बाघुड़िया पंचायत के केशरपुर- गुड़ाझोर सबर बस्ती के आनंद सबर की मध्य प्रदेश में मौत होने की खबर है.
मौत के कारणों का पता नहीं चला है. उसके साथ मध्य प्रदेश गये मजदूरों ने उसकी मौत की खबर थाना को दूरभाष पर दी. थाना प्रभारी कुलदीप राम ने मौत की खबर चौकीदार वीरेन सिंह द्वारा मृतक के परिजनों को भेजवायी.घर में आनंद सबर की पत्नी और उसके तीन बच्चे हैं. मौत की खबर से बस्ती के सभी सबर चिंतित हैं. कान्हु सबर ने बताया कि चौकीदार ने आकर सूचना दी की आंनद सबर की मौत हो गयी.
उसने बताया कि सुबोध सिंह कुछ दिन पूर्व यहां के छह मजदूरों को रोजगार दिलाने के नाम पर मध्य प्रदेश ले गया था. उनके साथ आनंद सबर भी गया था. उसकी मौत कैसे हुई, पता नहीं चला है. उसके परिजन शव लाने के जाने की तैयारी कर रहे हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




