165 कृषकों में बंटे 65.48 लाख

Published at :17 Jul 2015 2:38 AM (IST)
विज्ञापन
165 कृषकों में बंटे 65.48 लाख

किसान क्रेडिट कार्ड ऋण वितरण शिविर का आयोजन घाटशिला : घाटशिला प्रखंड परिसर स्थित लोहिया भवन में गुरुवार को किसान क्रेडिट कार्ड ऋण वितरण शिविर का आयोजन हुआ. शिविर में 165 किसानों के बीच 65.48 लाख का ऋण वितरण किया गया. शाखा प्रबंधक हिमांशु शेखर ने कहा कि किसान ज्यादा से ज्यादा केसीसी का लाभ […]

विज्ञापन
किसान क्रेडिट कार्ड ऋण वितरण शिविर का आयोजन
घाटशिला : घाटशिला प्रखंड परिसर स्थित लोहिया भवन में गुरुवार को किसान क्रेडिट कार्ड ऋण वितरण शिविर का आयोजन हुआ. शिविर में 165 किसानों के बीच 65.48 लाख का ऋण वितरण किया गया.
शाखा प्रबंधक हिमांशु शेखर ने कहा कि किसान ज्यादा से ज्यादा केसीसी का लाभ लें. अभी खरीफ फसल के लिए ऋण वितरित हो रहा है. खरीफ फसल की कटाई के बाद वे रवि फसल फसल के लिए ऋण ले सकते हैं. किसान पांच साल के अंदर उक्त ऋण की अदायगी 4 प्रतिशत ब्याज के साथ कर सकते हैं. किसान राशि का सदुप्रयोग करें.
बैंक से लिये गये ऋण का सही समय पर चुकता करें. ताकि बैंक उन्हें दोबारा ऋण दे सके. शिविर में प्रधानमंत्री दुघर्टना बीमा के तहत 125 लाभुकों को राशि दी गयी. अटल पेंशन योजना के तहत 10 लाभुकों को लाभ मिला.
किन-किन बैंकों ने ऋण दिये. शिविर में एसबीआइ मऊभंडार शाखा ने 10 किसानों को 15 लाख, बीओआइ 50 लाभुकों को 25 लाख, जेजीबी काशिदा 7 लाभुकों को 22.8 लाख, जेबीबी महुलिया 13 लाभुकों को 39 हजार, बीओबी गालूडीह 5 लाभुकों को 15 हजार, बीओबी हुलूंग 10 लाभुकों को 2 लाख, यूबीआइ 5 लाभुकों को 15 लाख, एसबीआइ गालूडीह 15 लाभुकों को 75 हजार, एसबीआइ घाटशिला 16 लाभुकों को 16 लाख 5 हजार, बीओआइ गालूडीह 21 लाभुकों को 6 लाख 10 हजार और बीओआइ गोपालपुर 8 लाभुकों को 39 हजार 500 का ऋण दिया. संचालन बीएओ पतीत पावन घोष ने किया.
धन्यवाद ज्ञापन उप प्रमुख जगदीश भकत ने किया. मौके पर मुख्य रूप से सुशील कुमार, एलक्ष्ओ फिलीसिता बारला, कनक मिंज, सुनील कुमार समेत जनसेवक उपस्थित थे.
मुसाबनी : गुरुवार को अंचल सभा कक्ष में कृषि विभाग के तहत आयोजित शिविर में 71 किसानों के बीच 20.70 लाख का केसीसी ऋण वितरित किया गया है. शिविर की अध्यक्षता बीडीओ मुजाहिद अंसारी ने की.
शिविर में एसबीआइ के शाखा प्रबंधक, यूनियन बैंक सुरदा, बैंक ऑफ इंडिया मुसाबनी, झारखंड ग्रामीण बैंक तथा केंदाडीह के प्रतिनिधियों ने भाग लिया. यूनियन बैंक सुरदा द्वारा चार किसानों 1.12 लाख, एसबीआइ जादूगोड़ा द्वारा 14 किसानों के बीच 5.70 लाख, एसबीआइ मुसाबनी की ओर से 5 किसानों के बीच 1.80 लाख, ग्रामीण बैंक केंदाडीह द्वारा 21 किसानों के बीच 3.70 लाख, ग्रामीण बैंक मुसाबनी द्वारा 9 किसानोंको 3.68 लाख तथा बैंक ऑफ इंडिया मुसाबनी द्वारा 18 किसानों के बीच 5.10 लाख रूपये का कृषि ऋण दिया गया.
संचालन बीएओ दिलीप कुमार गिरी ने किया. उन्होंने कहा कि बैंक से ऋण लेकर खेतों में पैदावार बढ़ा आमदनी बढ़ायें. समय पर बैंक का कर्जा चुकायें. मौके पर जन सेवक शिव शंकर पाल, अनुराम गोप, दीपक बेहरा, सनातन मार्डी आदि किसान मित्र एवं किसान उपस्थित थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola