आइआरएल के छह अफसरों पर हरिजन उत्पीड़न का केस

Published at :15 Jul 2015 1:26 AM (IST)
विज्ञापन
आइआरएल के छह अफसरों पर हरिजन उत्पीड़न का केस

मुसाबनी : मुसाबनी थाना में आइआरएल के छह अधिकारियों के खिलाफ हरिजन उत्पीड़न का मामला दर्ज हुआ है. कंपनी के सुरक्षा कर्मी सचिन बाग द्वारा घाटशिला न्यायालय में परिवाद संख्या 09/15 दायर किया था. इसमें उन्होंने अफसरों पर जाति सूचक शब्दों का प्रयोग करने आरोप लगाया था. न्यायालय के आदेशानुसार सचिन बाग की शिकायत पर […]

विज्ञापन
मुसाबनी : मुसाबनी थाना में आइआरएल के छह अधिकारियों के खिलाफ हरिजन उत्पीड़न का मामला दर्ज हुआ है. कंपनी के सुरक्षा कर्मी सचिन बाग द्वारा घाटशिला न्यायालय में परिवाद संख्या 09/15 दायर किया था.
इसमें उन्होंने अफसरों पर जाति सूचक शब्दों का प्रयोग करने आरोप लगाया था. न्यायालय के आदेशानुसार सचिन बाग की शिकायत पर मुसाबनी कांड संख्या 30/15 के तहत 147,148,323, 3(1) एससी एसटी एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है.
सचिन बाग ने दस जनवरी को आइआरएल प्लांट मुसाबनी नंबर दो में घटना की शिकायत की थी. आइआरएल के अधिकारी धर्मेद्र पाठक, अनूप मिश्र, राजेश चौधरी, राज कुमार घोष, प्रदीप त्रिपाठी तथा सुरक्षा एजेंसी गोल्डन रे के सुरक्षा पदाधिकारी रमाकांत साव के विरुद्ध नामजद प्राथमिकी दर्ज हुई है. गिरफ्तारी की सूचना नहीं है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola