East Singhbhum News : सूरज एफसी को हराकर टुनटुन एफसी बना विजेता
Updated at : 01 Jan 2026 11:20 PM (IST)
विज्ञापन

DCIM100MEDIADJI_0190.JPG
राजदोहा में फुटबॉल सह खेलकूद प्रतियोगिता आयोजित
विज्ञापन
नरवा.
नरवा की गुर्रा नदी के पास राजदोहा खैरवाल सोसायटी की ओर से तीन दिवसीय फुटबॉल टूर्नामेंट सह खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. फुटबॉल टूर्नामेंट में 48 टीमों ने भाग लिया. फाइनल मैच टुनटुन एफसी एवं सूरज एफसी के बीच हुआ. खेल के अंत तक दोनों टीमें बराबरी पर रही. अंत में पेनाल्टी शूटआउट में टुनटुन एफसी की टीम विजेता बनी. सूरज एफसी की टीम उपविजेता रही. वहीं एचपीपी तिलका को तीसरा स्थान, चौथे स्थान पर केसरपुर, पांचवें स्थान पर जूनियर आरकेएस राजदोहा तथा छठवें स्थान पर मगही एफसी की टीम रही. विजेता एवं उप विजेता टीम को पुरस्कृत किया गया. वहीं मैन ऑफ द मैच टुनटुन स्टार के गिदी हांसदा, मैन ऑफ द टूर्नामेंट टुनटुन एफसी के भरत मुंडा, बेस्ट गोलकीपर सूरज एफसी के बासेत बेसरा, बेस्ट डिफेंडर सूरज एफसी के राजू सोरेन, टॉप स्कोरर आरकेएस राजदोहा के रायसेन मार्डी, बेस्ट स्किल प्लेयर टुनटुन स्टार के सोहराय सोरेन, बेस्ट मिड प्लेयर सूरज स्पोर्टिंग के गोकुल मार्डी तथा बेस्ट अनुशासित टीम के लिए केसरपुर एफसी को खिताब मिला.अतिथि के रूप में ये रहे उपस्थित
जिला परिषद सदस्य हिरणमय दास, मुखिया अनीता मुर्मू, वार्ड सदस्य कुंभवती सरदार, ग्राम प्रधान युवराज टुडू, सोसाइटी के अध्यक्ष सुरेंद्र नाथ टुडू, खेल सचिव दुर्गा सोरेन, उपाध्यक्ष फूरलई सोरेन, सह सचिव फागुराम हेंब्रम, महासचिव जालिम मार्डी, ज्ञानरंजन हांसदा, अर्जुन सोरेन, धानो हेंब्रम, हरिपदो हांसदा, रायसेन मार्डी, राजेंद्र सोरेन तथा विशु मार्डी उपस्थित रहे.
40 प्लस फुटबॉल टूर्नामेंट में विजेता बना दामुडीह
40 प्लस फुटबॉल टूर्नामेंट में पीएफसी दामुडीह एवं रुपाय टुडू मेमोरियल भालकी के बीच जबरदस्त मुकाबला रहा. पेनाल्टी शूटआउट में पीएफसी दामुडीह की टीम विजेता रही. तीसरे स्थान पर शोले एसपीटी की टीम रही. वहीं फाइनल का मैन ऑफ द मैच पीएफसी दामुडीह के चुकुलाल मुर्मू, बेस्ट मिड फील्डर भालकी एफसी के दुर्गाचरण मार्डी, बेस्ट डिफेंडर भालकी एफसी टीम के पंचानन सोरेन, बेस्ट गोलकीपर पीएफसी दामुडीह के चुकुलाल मुर्मू , टॉप स्कोरर शोले एसपीटी बलरामपुर टीम के सोमाय माझी, बेस्ट डिसिप्लिन टीम के रूप में पीएफसी दामुडीह तथा मैन ऑफ द टूर्नामेंट पीएफसी दामुडीह टीम के मानसिंह हांसदा को मिला.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




