ePaper

पीठ में कील घोंप लटक कर दिखायी हठभक्ति

Updated at : 16 May 2019 5:28 AM (IST)
विज्ञापन
पीठ में कील घोंप लटक कर दिखायी हठभक्ति

एकताल में शिव पूजा और भोक्ता का आयोजन धालभूमगढ़ : धालभूमगढ़ के एकताल शिव पूजा कमेटी के तत्वावधान में बुधवार को शिव पूजा और भोक्ता का आयोजन हुआ. एकताल शिव मंदिर में पुजारी नवीन मुंडा ने पारंपरिक ढंग से पूजा की. पूजा में महिला भक्तों की भीड़ उमड़ी. अपराह्न में शिव भक्तों ने पीठ में […]

विज्ञापन

एकताल में शिव पूजा और भोक्ता का आयोजन

धालभूमगढ़ : धालभूमगढ़ के एकताल शिव पूजा कमेटी के तत्वावधान में बुधवार को शिव पूजा और भोक्ता का आयोजन हुआ. एकताल शिव मंदिर में पुजारी नवीन मुंडा ने पारंपरिक ढंग से पूजा की. पूजा में महिला भक्तों की भीड़ उमड़ी. अपराह्न में शिव भक्तों ने पीठ में कील घोंप 40 फीट ऊंचाई पर डंडा के सहारे हवाई चक्कर लगा कर हटभक्ति दिखायी.
पुजारी नवीन मुंडा ने बताया कि पीठ में कील घोंपने वाले भोक्ता घाव सुखाने के लिए दवा का उपयोग नहीं करते हैं. पूजा का सिंदूर और ओस लगाने से घाव सूख जाता है. भोक्ता देखने और मेला का आनंद लेने के लिए आसपास क्षेत्र के लोगों की भीड़ उमड़ी. पूजा और मेला आयोजन में सोमाय मुंडा, कार्तिक मुंडा, लुलू मुंडा, मंगल मुंडा, बबलू मुंडा, कुनाराम मुंडा, जितेन मुंडा, बुद्धेश्वर मुंडा, मकरा मुंडा सक्रिय रहे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola