व्यवसायी पवन बंसल को गोली मारने वाले अपराधियों के करीब पहुंची पुलिस

जमशेदपुर/जादूगोड़ा : जादूगोड़ा के माटीगोड़ा निवासी व्यापारी पवन बंसल पर फायरिंग करने वाले अपराधियों की पहचान तक पुलिस पहुंच गयी है. एसएसपी अनूप बिरथरे ने बताया कि पुलिस टीम काम कर रही है और बहुत जल्द हमलावर पकड़े जायेंगे. इधर, जादूगोड़ा में घटना के विरोध में जमशेदपुर चेंबर ऑफ कॉमर्स की जादूगोड़ा शाखा के नेतृत्व […]
जमशेदपुर/जादूगोड़ा : जादूगोड़ा के माटीगोड़ा निवासी व्यापारी पवन बंसल पर फायरिंग करने वाले अपराधियों की पहचान तक पुलिस पहुंच गयी है. एसएसपी अनूप बिरथरे ने बताया कि पुलिस टीम काम कर रही है और बहुत जल्द हमलावर पकड़े जायेंगे. इधर, जादूगोड़ा में घटना के विरोध में जमशेदपुर चेंबर ऑफ कॉमर्स की जादूगोड़ा शाखा के नेतृत्व में सड़क पर उतर कर विरोध-प्रदर्शन किया गया.
रैली निकाल कर लोग जादूगोड़ा थाना पहुंचे आैर इंस्पेक्टर राजीव रंजन को ज्ञापन सौंपकर 24 घंटे के अंदर अपराधियों की गिरफ्तारी की मांग की. जादूगोड़ा पुलिस ने शुक्रवार को टीएमएच में पवन बंसल का बयान लिया. मुसाबनी डीएसपी पितांबर खेरवार ने माटिगोड़ा के कई सीसीटीवी को खंगाला ताकि अपराधियों का सुराग मिल सके.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




