गांव में नहीं है शौचालय, खुले में शौच जाते हैं 300 परिवार

Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

चक्रधरपुर : चक्रधरपुर प्रखंड की केरा पंचायत को अोडीएफ फ्री घोषित किया गया है, लेकिन पंचायत के चंद्रजारकी गांव के लोग खुले में शौच करने जाते हैं. हकीकत यह है कि चंद्राजारकी गांव में एक भी शौचालय का निर्माण नहीं किया गया. मालूम हो कि इसी गांव में प्रखंड प्रमुख नानकी कुजूर भी रहती हैं. […]

विज्ञापन

चक्रधरपुर : चक्रधरपुर प्रखंड की केरा पंचायत को अोडीएफ फ्री घोषित किया गया है, लेकिन पंचायत के चंद्रजारकी गांव के लोग खुले में शौच करने जाते हैं. हकीकत यह है कि चंद्राजारकी गांव में एक भी शौचालय का निर्माण नहीं किया गया. मालूम हो कि इसी गांव में प्रखंड प्रमुख नानकी कुजूर भी रहती हैं. बावजूद गांव में एक भी शौचालय का निर्माण नहीं हुआ है.

विज्ञापन

शौचालय नहीं होने से सबसे ज्यादा परेशानी गांव की महिलाअों को होती है. ग्रामीण चारिया कुजूर, सरस्वती कुजूर, विनिता कुजूर, सुधा कुजूर, वीसी कुजूर, चैती कुजूर, बाहलेन कुजूर, चयमनी कुजूर, सोनी कुजूर, विष्णु कच्छप, शिवचरण कुजूर, विशेश्वर कुजूर, भीमो कच्छप, डिडगा मिंज, लखन कच्छप ने कहा कि शौचालय निर्माण के लिए कई बार आवेदन दिये गये, लेकिन कुछ नहीं हुआ.

विडंबना तो यह कि बिना जमीनी हकीकत जांचे पंचायत को खुले में शौच मुक्त घोषित कर दिया गया. इस नाराज ग्रामीणों ने कहा कि गांव में शौचालय नहीं होगा, तो लोस चुनाव में वोट बहिष्कार करेंगे.

गांव में तीन सौ से अधिक रहते हैं परिवार: केरा पंचायत के चंद्रजारकी गांव में तीन सौ से अधिक परिवार रहते हैं, लेकिन एक भी परिवार का शौचालय नहीं बनाया गया है.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola