एआइडीएसओ ने केयू के दस्तावेज फूंके

Updated at : 18 Jun 2014 7:54 AM (IST)
विज्ञापन
एआइडीएसओ ने केयू के दस्तावेज फूंके

घाटशिला : घाटशिला कॉलेज में मंगलवार को कोल्हान विश्वविद्यालय द्वारा बीएससी को बंद करने और बीएड शुल्क में वृद्धि करने के खिलाफ में एआइडीएसओ ने विश्वविद्यालय का दस्तावेज फूंका और प्राचार्य से भेंट कर बेसिक कोर्स को खत्म नहीं करने और बीएड शुल्क में वृद्धि वापस लेने की मांग की. बुधवार को डीएसओ का एक […]

विज्ञापन

घाटशिला : घाटशिला कॉलेज में मंगलवार को कोल्हान विश्वविद्यालय द्वारा बीएससी को बंद करने और बीएड शुल्क में वृद्धि करने के खिलाफ में एआइडीएसओ ने विश्वविद्यालय का दस्तावेज फूंका और प्राचार्य से भेंट कर बेसिक कोर्स को खत्म नहीं करने और बीएड शुल्क में वृद्धि वापस लेने की मांग की. बुधवार को डीएसओ का एक प्रतिनिधिमंडल केयू के कुलपति से मिलेगा.

कहा गया कि बेसिक कोर्स विद्यार्थियों का कैरियर बनाता है. कई तरह के ज्ञान- विज्ञान की जानकारी देता है. इसका एआइडीएसओ विरोध करता है. बीएड शुल्क में वृद्धि भी छात्र हित के विरुद्ध लिया गया निर्णय है. मौके पर युधिष्ठिर कुमार, सुशील, असित, जय महतो, संतोष, रमेश, डोमन, कार्तिक, सैलाब, चंद्रशेखर, आदिल, लक्ष्मी, रिंकी, कन्हाई बारीक, आशा आदि मौजूद थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola