चक्रधरपुर : महिला ने गीतांजलि एक्सप्रेस के टॉयलेट में दिया बच्चे को जन्म
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :21 Aug 2018 8:39 AM (IST)
विज्ञापन

चक्रधरपुर : बकरीद मनाने मुंबई से खड़गपुर जा रही मेदिनीपुर (पश्चिम बंगाल) निवासी नूरजहां (23) ने सोमवार को गीतांजलि एक्सप्रेस के टॉयलेट में बच्चे को जन्म दिया. टॉयलेट में अचानक प्रसव पीड़ा हुई और उसने किसी तरह शिशु को टॉयलेट के पैन में जाने से बचा लिया. नूरजहां के मुताबिक नवजात के रोने की आवाज […]
विज्ञापन
चक्रधरपुर : बकरीद मनाने मुंबई से खड़गपुर जा रही मेदिनीपुर (पश्चिम बंगाल) निवासी नूरजहां (23) ने सोमवार को गीतांजलि एक्सप्रेस के टॉयलेट में बच्चे को जन्म दिया. टॉयलेट में अचानक प्रसव पीड़ा हुई और उसने किसी तरह शिशु को टॉयलेट के पैन में जाने से बचा लिया.
नूरजहां के मुताबिक नवजात के रोने की आवाज नहीं आयी, जिस कारण उसे प्रसव होने का तुरंत पता भी नहीं चला. ट्रेन के चक्रधरपुर पहुंचने पर मां और शिशु को उतारा गया और उपचार के लिए रेलवे अस्पताल भेज दिया गया. पति मिठू खान ने कहा कि उसकी पत्नी ने प्रसव तिथि के एक दिन पहले शिशु को जन्म दिया है. हालांकि उन्होंने भी माना कि ऐसी स्थिति में सफर नहीं करना चाहिए.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




