डोभा में बनाया तालाब, खुलासा हुआ तो जेसीबी से खोद रहे डोभा

चाकुलिया : चाकुलिया प्रखंड की जमुआ पंचायत के हरिनिया गांव निवासी विक्रम मांडी की जमीन पर मनरेगा से वर्ष 2016-17 में डोभा का निर्माण किया गया था. इसी डोभा पर बाद में भूमि संरक्षण विभाग द्वारा वर्ष 2017 में तालाब बना दिया गया. डोभा में तालाब का निर्माण होना ग्रामीणों के बीच चर्चा का विषय […]
चाकुलिया : चाकुलिया प्रखंड की जमुआ पंचायत के हरिनिया गांव निवासी विक्रम मांडी की जमीन पर मनरेगा से वर्ष 2016-17 में डोभा का निर्माण किया गया था. इसी डोभा पर बाद में भूमि संरक्षण विभाग द्वारा वर्ष 2017 में तालाब बना दिया गया. डोभा में तालाब का निर्माण होना ग्रामीणों के बीच चर्चा का विषय बना रहा है. लेकिन डोभा में तालाब का निर्माण किस विभाग से किया गया था, इसकी जानकारी उन्हें नहीं थी. इसका खुलासा तब हुआ, जब कुछ दिनों पहले उक्त तालाब में एक बच्चे के डुबने से मौत हो गयी. इससे खलबली मच गयी. फिर भूमि संरक्षण विभाग द्वारा तालाब के पास ही जेसीबी से एक डोभा बना दिया गया. ग्रामीणों ने इसकी शिकायत बीडीओ लेखराज नाग से की थी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




