मुसाबनी : डीएसपी ने मारा अवैध टाल में छापा

मुसाबनी : डीएसपी वचन देव कुजूर के नेतृत्व में पुलिस ने मैगजीन कॉलोनी स्थित एक अवैध टाल में छापामारी की. टाल संचालन वनमाली फरार हो गया. पुलिस ने टाल से लोहे का पाइप, जाली समेत कई सामानों को जब्त कर थाना ले आयी. पिछले दिनों से मुसाबनी टाउनशीप में चोरी की घटनाएं बढ़ गयी है. […]
मुसाबनी : डीएसपी वचन देव कुजूर के नेतृत्व में पुलिस ने मैगजीन कॉलोनी स्थित एक अवैध टाल में छापामारी की. टाल संचालन वनमाली फरार हो गया. पुलिस ने टाल से लोहे का पाइप, जाली समेत कई सामानों को जब्त कर थाना ले आयी. पिछले दिनों से मुसाबनी टाउनशीप में चोरी की घटनाएं बढ़ गयी है. लोहा चोर गिरोह टाउनशीप में गेट, लोहे का पाइप, दरवाजे की चोरी की घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं.
चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए थाना प्रभारी राम चंद्र राम रात्रि गश्ती कर असमाजिक तत्वों पर नकेल कस रहे हैं. पुलिस की कार्रवाई से चोरों एवं जुआ खेलने वालों में दहशत है. डीएसपी वचन देव कुजूर ने थाना प्रभारी को अवैध टाल संचालक के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने का निर्देश दिया है. इस छापामारी में थाना प्रभारी समेत जवान शामिल थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




