बहरागोड़ा कॉलेज में हूल दिवस पर सेमिनार का आयोजन
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 04 Jul 2018 5:30 AM
बहरागोड़ाद : बहरागोड़ा महाविद्यालय में मंगलवार को हूल दिवस पर संथाली विभाग की ओर से एक हूल की जरूरत विषय पर संथाली विभागाध्यक्ष प्रोफेसर श्याम मुर्मू की अध्यक्षता में सेमिनार आयोजित हुआ. सेमिनार का उदघाटन बतौर मुख्य अतिथि प्राचार्य डॉ एसपी महालिक ने सिदो कान्हू की तस्वीर पर माल्यार्पण कर किया. डॉ महालिक ने कहा […]
बहरागोड़ाद : बहरागोड़ा महाविद्यालय में मंगलवार को हूल दिवस पर संथाली विभाग की ओर से एक हूल की जरूरत विषय पर संथाली विभागाध्यक्ष प्रोफेसर श्याम मुर्मू की अध्यक्षता में सेमिनार आयोजित हुआ. सेमिनार का उदघाटन बतौर मुख्य अतिथि प्राचार्य डॉ एसपी महालिक ने सिदो कान्हू की तस्वीर पर माल्यार्पण कर किया. डॉ महालिक ने कहा जब जब व्यक्ति आक्रांत होता है. तब तब क्रांति आती है. भले ही हम अस्त्र नहीं उठा सकते हैं. मगर विरोध तो कर सकते हैं.
लेकिन आज समाज में विरोध करने की साहस नहीं है. आज हमें एक हूल की जरूरत है. तभी जाकर आने वाली पीढ़ी को बेहतर बनाया जा सकता है. आज हर क्षेत्र में छोटे-छोटे हूल की जरूरत है. तभी जाकर भारत में इसका विशाल आकार होगा. सेमिनार को प्रो इंदल पासवान ने भी संबोधित किया. इस मौके पर प्रो भुनेश्वरी षाड़ंगी, डॉ बादल कृष्ण बेहरा, डॉ सरोज कैवतो, डॉ टी के मंडल, डीके सिंह समेत विद्यार्थी उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










