बिरहोरों के नाम बंदोबस्त भूमि पर नहीं उनका कब्जा

Updated at : 09 Jan 2018 5:43 AM (IST)
विज्ञापन
बिरहोरों के नाम बंदोबस्त भूमि पर नहीं उनका कब्जा

आजतक भूमि का नहीं हुआ सीमांकन बिरहोर नहीं कर पा रहे खेती घाटशिला : घाटशिला के भदुआ गांव निवासी बिरहोरों के नाम खेती के लिए 1976 व 2007 में सरकार की ओर से बंदोबस्त भूमि का सीमांकन आज तक नहीं हुआ है. इसके कारण बंदोबस्त भूमि पर बिरहोरों का कब्जा नहीं है. सोमरा बिरहार ने […]

विज्ञापन

आजतक भूमि का नहीं हुआ सीमांकन

बिरहोर नहीं कर पा रहे खेती
घाटशिला : घाटशिला के भदुआ गांव निवासी बिरहोरों के नाम खेती के लिए 1976 व 2007 में सरकार की ओर से बंदोबस्त भूमि का सीमांकन आज तक नहीं हुआ है. इसके कारण बंदोबस्त भूमि पर बिरहोरों का कब्जा नहीं है. सोमरा बिरहार ने बताया कि 1976 में यहां के 20 बिरहोरों के नाम 30.38 एकड़ भूमि की बंदोबस्ती की गयी थी. 2007 में भी भूमि की बंदोबस्ती हुई थी. आज तक भूमि का सीमांकन नहीं किया गया. उन्होंने कहा कि अधिकांश भूमि पर बिरहोरों का कब्जा नहीं है. बिरहोर खेती करने से वंचित हैं. सीमांकन नहीं होने से बिरहोरों को भूमि के बारे में भी जानकारी नहीं है. सोमरा बिरहोर ने बताया कि 10 बिरहोरों के नाम प्रधानमंत्री आवास स्वीकृत हुआ है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola