राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू आज बहरागोड़ा में ग्रामीण एसपी और

Updated at : 04 Jan 2018 6:02 AM (IST)
विज्ञापन
राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू आज बहरागोड़ा में ग्रामीण एसपी और

एसडीओ ने लिया हेलीपैड और कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया बहरागोड़ा : बहरागोड़ा प्रखंड की साकरा पंचायत के शासन गांव के शिव मंदिर परिसर में चार जनवरी को ओड़िया साहित्यकार दिवंगत पंडित बैधनाथ मिश्रा का जन्म शताब्दी समारोह में राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू बतौर मुख्य अतिथि भाग लेंगी. वे सुबह दस बजे हेलीकॉप्टर से बहरागोड़ा पहुंचेंगी. […]

विज्ञापन

एसडीओ ने लिया हेलीपैड और कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया

बहरागोड़ा : बहरागोड़ा प्रखंड की साकरा पंचायत के शासन गांव के शिव मंदिर परिसर में चार जनवरी को ओड़िया साहित्यकार दिवंगत पंडित बैधनाथ मिश्रा का जन्म शताब्दी समारोह में राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू बतौर मुख्य अतिथि भाग लेंगी. वे सुबह दस बजे हेलीकॉप्टर से बहरागोड़ा पहुंचेंगी.
पाटबेड़ा में हेलीपैड का निर्माण किया गया है. वे पाटबेड़ा से सड़क मार्ग से शासन गांव पहुंचेंगी. कार्यक्रम में झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा, ओड़िशा विधान सभा के उपाध्यक्ष सानंत मांडी, सांसद विद्युत वरण महतो, घाटशिला के विधायक लक्ष्मण टुडू, स्थानीय विधायक कुणाल षाड़ंगी, वनवासी कल्याण केंद्र के नगरीय क्षेत्र प्रमुख प्रणय दत्त भी शामिल होंगे.
बुधवार को ग्रामीण एसपी अनुरंजन किसकोट्टा और एसडीओ अरविंद लाल ने कार्यक्रम स्थल और हेलीपैड का निरीक्षण किया. सुरक्षा के मद्देनजर कई दिशा-निर्देश दिये. बीडीओ ललित प्रसाद सिंह ने बताया कि राज्यपाल सुबह दस बजे बहरागोड़ा पहुंचेंगी. थाना प्रभारी विनोद कुमार सिंह भी मौके पर मौजूद थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola