मुखियों पर केस राजनीति से प्रेरित

Updated at : 03 Jan 2018 2:31 AM (IST)
विज्ञापन
मुखियों पर केस राजनीति से प्रेरित

कालिकापुर पंचायत मंडप में मुखिया समन्वय समिति की बैठक, कहा पोटका व नरवा : मुखिया समन्वय समिति पूर्वी सिंहभूम जिला समिति की बैठक कालिकापुर पंचायत मंडप में जिलाध्यक्ष गणेश सरदार की अध्यक्षता में हुई. बैठक में पूर्वी सिंहभूम के विभिन्न प्रखंड के मुखियों के साथ पोटका प्रखंड के पंचायत सचिव भी उपस्थित थे. बैठक में […]

विज्ञापन

कालिकापुर पंचायत मंडप में मुखिया समन्वय समिति की बैठक, कहा

पोटका व नरवा : मुखिया समन्वय समिति पूर्वी सिंहभूम जिला समिति की बैठक कालिकापुर पंचायत मंडप में जिलाध्यक्ष गणेश सरदार की अध्यक्षता में हुई. बैठक में पूर्वी सिंहभूम के विभिन्न प्रखंड के मुखियों के साथ पोटका प्रखंड के पंचायत सचिव भी उपस्थित थे. बैठक में पोटका प्रखंड के 27 मुखियाें पर सोलर लाइट घोटाला मामले में हुए सर्टिफिकेट केस के बारे में चरचा की गयी एवं सर्वसम्मति से इसके खिलाफ हाइकोर्ट में याचिका दायर करने का निर्णय लिया गया.
बैठक में कहा गया कि पोटका के मुखियाें पर सार्टिफिकेट केस किया जाना राजनीति से प्रेरित है.
कहा गया कि सोलर लाइट जब खरीदा गया, उस समय तक सरकार से कोई ऐसा गाइडलाइन नहीं था कि जरेडा द्वारा निर्धारित दर से सोलर लाइट की खरीदारी करना है. सोलर लाइट की खरीदारी राज्य के अन्य जिलों में भी पोटका से अधिक दरों पर की गयी है, लेकिन सिर्फ पोटका प्रखंड के ही मुखिया व पंचायत सचिव पर करवाई करना एक राजनीतिक साजिश है.
जिले के सभी मुखिया एवं पंचायत सचिव एकजुट होकर लड़ाई लड़ेंगे. बैठक में मुखिया समन्वय समिति के कार्यकारी अध्यक्ष दुलारी सोरेन, प्रधान सोरेन, कन्हाई मुर्मू, चांदमनी महाली, सावित्री सरदार, पानो सरदार, माधव हेम्ब्रम, सरस्वती मुर्मू, पंचायत सचिव संघ के प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष मनोज सिन्हा, कमल किशोर मंडल, घनश्याम महतो आदि मौजूद थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola