ऑनर किलिंग : पहले बहन का गला दबाया, फिर पाइप से गर्दन पर वार करके ले ली जान

नोवामुंडी : मूगा दीघिया गांव में सातवीं की छात्रा बिमला बोबोंगा (15) की हुई मौत का मामला वास्तव में ऑनर किलिंग निकला. पुलिस के मुताबिक बिमला की हत्या उसके सगे भाई मन्ना बोबोंगा ने प्रेम-प्रसंग के संदेह में की थी. पुलिस ने आरोपी मुन्ना को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. थाना प्रभारी बृजलाल राम […]
नोवामुंडी : मूगा दीघिया गांव में सातवीं की छात्रा बिमला बोबोंगा (15) की हुई मौत का मामला वास्तव में ऑनर किलिंग निकला. पुलिस के मुताबिक बिमला की हत्या उसके सगे भाई मन्ना बोबोंगा ने प्रेम-प्रसंग के संदेह में की थी. पुलिस ने आरोपी मुन्ना को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. थाना प्रभारी बृजलाल राम ने बताया कि मन्ना बोबोंगा को संदेह था कि उसकी बहन बिमला का पड़ोस में ही रहने वाले चाड़ी पुरती के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा है और इसी कारण बीते मंगलवार को उसने झगड़ा करने के बाद बहन का गला दबा दिया और पाइप से गर्दन पर वार कर उसकी जान ले ली. ज्ञात हो कि गुरुवार को बिमला का शव उसके घर में पाया गया था. घटना के बाद परिजन कुछ भी बता नहीं रहे थे. पुलिस ने कड़ाई से पूछताछ की तो भाई ने राज उगला.
भाई बोला- प्रेमी से शादी करना चाहती है तो कर ले, इस पर भड़की बहन
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, बिमला पढ़ाई छोड़ने के बाद मजदूरी करने लगी थी. मन्ना ने कई बार चाड़ी पुरती से अपनी बहन को बातचीत करते देखा था. मंगलवार को भाई-बहन साथ में डांगुवापोसी हाट गये थे. वहां से बिमला शाम को हंड़िया पीकर घर लौटी. उसके बाद दोनों लोग गांव के बोड़ेया बोबोंगा की मां की मौत की खबर पाकर उसके घर पहुंचे. शव को घर के पास ही जलाया जा रहा था तथा लोग हंड़िया पी रहे थे. वहां बिमला को पड़ोस का पिंटू बोबोंगा मिल गया. बिमला उससे अपने प्रेम-प्रसंग की चर्चा गांव भर में फैलाने का आरोप लगाकर झगड़ा करने लगी. तभी मन्ना बीच में आया और बिमला से कहा कि अगर वह अपने प्रेमी (चाड़ी पुरती) से शादी करना चाहती है तो कर ले. इस पर विमला अपने भाई से भी झगड़ बैठी. गुस्साये मन्ना ने जमकर हंड़िया का सेवन किया. रात को घर आने पर उसने बाल पकड़ कर बिमला का गला घोंट दिया जिससे बिमला जमीन पर गिर गयी. उसके बाद मन्ना ने लोहे के पाइप से गर्दन पर भी वार किया जिससे घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गयी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




