गालूडीह : बिजली के लिए एजेंसी ने वसूले पैसे, विरोध

Updated at : 27 Dec 2017 4:37 AM (IST)
विज्ञापन
गालूडीह : बिजली के लिए एजेंसी ने वसूले पैसे, विरोध

पंडित दीनदयाल उपाध्याय योजना. बीपीएल को देनी है मुफ्त में बिजली गालूडीह : घाटशिला प्रखंड की महुलिया पंचायत के फोकटपाड़ा समेत कई मुहल्लों व गांवों में गरीबी रेखा के नीचे गुजर-बसर करने वाले बीपीएलधारियों के घरों में बिजली कनेक्शन देने के नाम पर एजेंसी इस्ट इंडिया पर ग्रामीणों ने वसूली का आरोप लगाया है. सूचना […]

विज्ञापन

पंडित दीनदयाल उपाध्याय योजना. बीपीएल को देनी है मुफ्त में बिजली

गालूडीह : घाटशिला प्रखंड की महुलिया पंचायत के फोकटपाड़ा समेत कई मुहल्लों व गांवों में गरीबी रेखा के नीचे गुजर-बसर करने वाले बीपीएलधारियों के घरों में बिजली कनेक्शन देने के नाम पर एजेंसी इस्ट इंडिया पर ग्रामीणों ने वसूली का आरोप लगाया है.
सूचना मिलने पर मंगलवार को महुलिया पंचायत के मुखिया सुभाष सिंह के नेतृत्व में फोकटपाड़ा के उपभोक्ताओं ने विरोध जताया. मुखिया ने कहा कि पंडित दीन दयाल उपाध्याय कुटीर ज्योति योजना के तहत बीपीएल धारियों के घरों में सरकार नि:शुल्क बिजली दे रही है. इस काम की एजेंसी इस्ट इंडिया को मिली है. उनके कर्मी और मिस्त्री संयोजन देने के नाम पर मनमानी वसूली कर रहे हैं, जो पैसे नहीं दे पा रहा उनका संयोजन नहीं किया जा रहा है.
उप प्रमुख श्रवण अग्रवाल ने इसकी शिकायत बिजली विभाग के एसडीओ कपिल रंजन तिग्गा से की. एसडीओ ने कहा नि:शुल्क बिजली संयोजन देना है. वसूली हो रही है, तो इसकी लिखित शिकायत करें. कार्रवाई होगी. उप प्रमुख इस्ट इंडिया के मैनेजर से दूरभाष पर शिकायत की. उन्होंने जांच का भरोसा दिया.
मुखिया के नेतृत्व में हुआ विरोध, बिजली विभाग के एसडीओ से हुई शिकायत
600 रुपये लिये गये तब मिला कनेक्शन
फोकटपाड़ा निवासी संजय गुप्ता की पत्नी इंदू देवी ने बताया कि मुझसेे 600 रुपये लिए गये तब बिजली संयोजन घर में दिया गया. इसी बस्ती के रौशन प्रसाद वर्मन ने बताया कि उससे भी 330 रुपये लिए गये तब कनेक्शन दिया गया. इसी बस्ती के विजय गुप्ता की पत्नी मंजू देवी ने बताया कि पैसे नहीं देने से अब तक संयोजन नहीं मिला है. दीपक गुप्ता ने बताया कि संयोजन देने के नाम पर मुझे से आठ सौ रुपये मांगे गये. इसी बस्ती की संगीता देवी ने बताया कि पैसे नहीं देने पर अब तक बिजली नसीब नहीं हुई है. उपभोक्ताओं ने कहा सरकार कहती है फ्री में बिजली मिलेगा और दूसरी तरफ एजेंसी पैसा मांग रही है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola