आइसीसी कारखाना में आज से उत्पादन शुरू होने की संभावना

Updated at : 25 Dec 2017 4:49 AM (IST)
विज्ञापन
आइसीसी कारखाना में आज से उत्पादन शुरू होने की संभावना

कोर्ट का आदेश अपने पास रखने के कारण एजीएम माइंस सस्पेंड घाटशिला : आइसीसी कारखाने में लीक हुए बॉयलर को 25 दिसंबर तक मरम्मत कर लेने की संभावना है. इसके साथ ही उत्पादन भी शुरू हो जायेगा है. इसकी जानकारी देते हुए आइसीसी कारखाना के यूनिट हेड संजय कुमार सिंह ने दूरभाष पर बताया कि […]

विज्ञापन

कोर्ट का आदेश अपने पास रखने के कारण एजीएम माइंस सस्पेंड

घाटशिला : आइसीसी कारखाने में लीक हुए बॉयलर को 25 दिसंबर तक मरम्मत कर लेने की संभावना है. इसके साथ ही उत्पादन भी शुरू हो जायेगा है. इसकी जानकारी देते हुए आइसीसी कारखाना के यूनिट हेड संजय कुमार सिंह ने दूरभाष पर बताया कि बॉयलर में आयी खराबी को दूर करने का प्रयास युद्ध स्तर जारी है. बिलासपुर से आये मैकेनिक बॉयलर को दुरुस्त करने में जुटे हैं. मालूम हो कि 22 दिसंबर को अचानक बॉयलर में लीकेज आ गया था. हर चार-पांच माह बाद बॉयलर में आ रही खराबी को दूर करने के लिए इस पर यूनिट हेड ने एक योजना के तहत कंपनी में चार से पांच दिनों का शट डाउन लिया है, ताकि बॉयलर को पूरी तरह से दुरुस्त किया जा सके.
श्री सिंह ने कहा कि लिये गये शट डाउन के कारण उत्पादन पर तो असर नहीं पड़ा है. कैथोड का उत्पादन हो रहा है. एनोड का उत्पादन प्रभावित है. बॉयलर की मरम्मत होते ही एनोड का भी उत्पादन होने लगेगा. दूसरी तरफ यूनिट हेड ने बताया कि कोर्ट से भेजे गये एक पत्र को एजीएम माइंस दीपक श्रीवास्तव ने अपने ही पास रखा था. उसे आगे सर्व नहीं किया. इस कारण मिनिस्ट्री लेवल से उन्हें सस्पेंड कर दिया गया है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola