नारायणडीह में ठेका कंपनी पर हो कार्रवाई

बहरागोड़ा : पूर्व प्रदेश भाजपा अध्यक्ष डॉ दिनेशानंद गोस्वामी ने राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड को पत्र लिखकर बहरागोड़ा के गुहियापाल में विस्फोट कर पत्थर का उत्खनन कर रही ठेका कंपनी दिलीप बिल्डकॉन द्वारा प्रदूषण फैलाये जाने का आरोप लगाते हुए इसकी जांच कर उचित कार्रवाई करने की मांग की है. ज्ञात हो कि दिलीप बिल्डकॉन […]
बहरागोड़ा : पूर्व प्रदेश भाजपा अध्यक्ष डॉ दिनेशानंद गोस्वामी ने राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड को पत्र लिखकर बहरागोड़ा के गुहियापाल में विस्फोट कर पत्थर का उत्खनन कर रही ठेका कंपनी दिलीप बिल्डकॉन द्वारा प्रदूषण फैलाये जाने का आरोप लगाते हुए इसकी जांच कर उचित कार्रवाई करने की मांग की है. ज्ञात हो कि दिलीप बिल्डकॉन बहरागोड़ा के गुहियापाल पंचायत के नारायणडीह टोला में फोरलेन सड़क का निर्माण करा रही है, जिसके लिए कंपनी विस्फोट कर पत्थर का उत्खनन करा रही है. इससे प्रदूषण तो फैल ही रहा है, ग्रामीणों के स्वास्थ्य पर विपरीत असर पड़ रहा है. डॉ गोस्वामी ने मुख्यमंत्री को भी पत्र की प्रति भेजी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




