सेविका और सहायिकाओं को पांच माह से मानदेय नहीं मिला

Updated at : 16 Dec 2017 5:22 AM (IST)
विज्ञापन
सेविका और सहायिकाओं को पांच माह से मानदेय नहीं मिला

मुसाबनी : मुसाबनी प्रखंड के आंगनबाड़ी सेविका और सहायिकाओं को पांच माह से मानदेय नहीं मिला है. इसे लेकर शुक्रवार को परियोजना कार्यालय पहुंची सेविका और सहायिकाओं ने कहा कि उन्हें अगस्त से ही मानदेय नहीं मिला है. इससे उनके समक्ष विकट आर्थिक संकट उत्पन्न हो गयी है. एक तो हमें मानदेय के रूप में […]

विज्ञापन

मुसाबनी : मुसाबनी प्रखंड के आंगनबाड़ी सेविका और सहायिकाओं को पांच माह से मानदेय नहीं मिला है. इसे लेकर शुक्रवार को परियोजना कार्यालय पहुंची सेविका और सहायिकाओं ने कहा कि उन्हें अगस्त से ही मानदेय नहीं मिला है. इससे उनके समक्ष विकट आर्थिक संकट उत्पन्न हो गयी है. एक तो हमें मानदेय के रूप में काफी कम राशि मिलती है. वह भी यदि नियमित रूप से नहीं मिलती है तो दिक्कतों का सामना करना पड़ता है. परियोजना कार्यालय रिपोर्ट जमा कराने के लिए आने जाने के लिए पैसे का अभाव है.

विभाग द्वारा समय-समय पर रिपोर्ट की मांग की जाती है, तो बैठक समेत अन्य कार्यों के लिए परियोजना कार्यालय आना पड़ता है. पांच माह से मानदेय नहीं मिलने के कारण बच्चों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है. सेविका और सहायिका के मुताबिक सीडीपीओ से मानदेय के संबंध में जानकारी लेने पर सही जानकारी नहीं मिलती है. प्रखंड में 102 आंगनबाड़ी केंद्रों में 102 सेविका और 102 सहायिका हैं. इस संबंध में सीडीपीओ नीतू कुमारी ने कहा कि अगस्त के मानदेय का भुगतान नहीं हुआ है. नवंबर के मानदेय के भुगतान के लिए विपत्र जिला भेजा गया है. जल्द ही भुगतान होगा. उन्होंने कहा कि ट्रेजरी में ऑबजेक्शन के कारण प्रखंड की सेविका और सहायिकाओं को मानदेय भुगतान में विलंब हुआ है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola